समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी का ये बयान सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल हो रहा है. ब्राह्मणों के लेकर दिए इस बयान पर राजकुमार भाटी के खिलाफ बीजेपी ने FIR भी दर्ज कराई है. अब उनके खिलाफ महापंचायत का भी ऐलान किया गया है. उबाल और बवाल बढ़ते देख भाटी ने सफाई पेश की और हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए.