Noida News: नोएडा सेक्टर-22 के Pizza शॉप में अभद्र हरकत का VIDEO वायरल, मुजम्मिल गिरफ्तार
नोएडा में सेक्टर-22 स्थित Pizza शॉप में कार्यरत कर्मचारी मुजम्मिल को पिज्जा बनाते समय कथित अभद्र हरकत के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। VIDEO वायरल होने के बाद थाना सेक्टर-24 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। घटना के बाद फूड सेफ्टी और स्वच्छता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।