Lucknow New: विकास नगर की झुग्गी झोपड़ी में भयंकर आग, 50 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख
लखनऊ में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। आग विकास नगर इलाके में लगी। इसमें 50 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गई हैं। सिलेंडरों में लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं। करीब 10 किलोमीटर दूर से आग की लपटें दिख रही हैं।