Lucknow में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले- सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे, कानून सबसे ऊपर
18 मई, सोमवार: लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि सड़कें आवागमन के लिए हैं और नमाज अपने निर्धारित स्थल या शिफ्ट में पढ़ी जानी चाहिए। सीएम ने कहा कि यूपी में कानून का राज है और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।