Gonda News: मजदूरों के समर्थन में उतरे बृजभूषण शरण सिंह, बोले- कम पैसे में गुजारा कैसे
पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने मजदूरों के मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखी। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने नोएडा में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का समर्थन किया। बोले, मजदूरों की मजदूरी कम है। गांव छोड़कर जाने वाले मजदूरों का इतने पैसे में गुजारा नहीं हो पाता है