गुना: घर के ऊपर लगे टावर में आग ने मचा दी तबाही
गुना की श्रीराम कॉलोनी में मेडिकल बगीचे में स्थित एक घर के ऊपर बने टावर में आग लग गई।आग से बैटरियों वाला कमरा जलकर खाक हो गया।इसी बिल्डिंग में एक स्कूल का संचालन भी होता है।गनीमत रही कि आज गुड फ्राइडे की छुट्टी थी, इस वजह से स्कूल बंद था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।