दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्ग स्ट्रेट ऑफ होरमुज में ईरान ने लाइव फायरिंग सैन्य अभ्यास कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब जिनेवा में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत जारी थी। होरमुज जलडमरूमध्य से दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल की आपूर्ति गुजरती है।