सरकार दे रही है दिव्यांग छात्रों को UPSC, SSC व अन्य परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग और स्टाइपेंड
दिव्यांग छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग योजना के तहत 40% दिव्यांगता और 6 लाख से कम आय वाले छात्रों को UPSC, SSC, बैंकिंग जैसी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग मिलती है। फीस सरकार देती है और स्टाइपेंड व आवास भत्ता भी मिलता है। योजना का लाभ जीवन में एक बार मिलता है।