Bankipur By Election: सीवान पहुंचे प्रशांत किशोर ने BJP-NDA को घेरा, बोले- बांकीपुर उपचुनाव जनता के भरोसे की परीक्षा
3 जून, बुधवार, सीवान: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को NDA सरकार के खिलाफ जनमत संग्रह बताया। उन्होंने भाजपा और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को नौकरी, भ्रष्टाचार और आर्थिक मदद के नाम पर भ्रमित किया गया। PK ने चुनाव में भाजपा को हराने की बात कही।