पटना में आंधी-तूफान का तांडव! Baily Road में गिरे बड़े-बड़े पेड़, कई गाड़ियां चकनाचूर
पटना में आए भीषण आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा नुकसान विकास भवन स्थित सचिवालय परिसर में देखने को मिला, जहां 55 साल पुराना एक विशाल पेड़ उखड़कर गिर गया। इस हादसे में वहां खड़ी 4 चारपहिया गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।