निशांत की एंट्री पर विपक्षी दल RJD और लालू परिवार ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। रोहिणी आचार्य ने निशांत को 'चोर दरवाजे' का मंत्री बताते हुए नीतीश कुमार को 'अनैतिकता का शिखर पुरुष' और 'चाचा रंगबदलू' करार दिया है। वहीं, आरजेडी ने पूरे समारोह को 'प्रजा' पर 'महाराजों' का अहंकार बताया।