Darbhanga News: आय से अधिक संपत्ति मामले में केवटी BDO चंद्र मोहन पासवान के 6 ठिकानों पर EOU की छापेमारी
27 मई, बुधवार: दरभंगा के केवटी प्रखंड के BDO चंद्र मोहन पासवान के छह ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने छापेमारी की। टीम दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी स्थित आवासों व कार्यालय में बैंक खातों, जमीन के कागजात, निवेश और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।