Darbhanga News: रामबाग गेट पर चेन छिनतई के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे चाय दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली
13 मई, बुधवार: दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित रामबाग गेट पर चेन छिनतई के दौरान बीच-बचाव करना एक चाय दुकानदार को भारी पड़ गया। बाइक सवार अपराधियों ने दुकानदार सरवन कुमार के सीने में गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।