बांग्लादेश के 13वें आम चुनाव के नतीजे आ गए हैं। खालिदा जिया की पार्टी BNP ने दो-तिहाई बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसी के साथ तय हो गया है कि तारिक रहमान 17 साल के निर्वासन के बाद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बनेंगे। वे पिछले 36 सालों में बांग्लादेश के पहले 'पुरुष प्रधानमंत्री' होंगे।