Youth in Dehradun Climbs Electric Pole to Escape Wild Animal Burnt Alive देहरादून में जंगली जानवर से बचकर बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, जिंदा जलकर मौत, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

देहरादून में जंगली जानवर से बचकर बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, जिंदा जलकर मौत

देहरादूुन के डोईवाला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जंगली जानवर से घबराकर एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ा। करंट लगने से वह जिंदा जल गया। मौके पर ही मौत हो गई।

Wed, 4 Feb 2026 10:22 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
देहरादून में जंगली जानवर से बचकर बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, जिंदा जलकर मौत

देहरादून के लच्छीवाला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जंगली जानवर से बचने के प्रयास में एक युवक रेलवे ट्रैक के पास लगे बिजली के खंभे पर चढ़ गया, जहां वह तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक जिंदा जल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, यह हादसा बीते सोमवार शाम की है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। लच्छीवाला के जीरो प्वाइंट के पास दून-हरिद्वार रेलवे ट्रैक के समीप पुलिस को एक युवक का जला-झुलसा शव पड़ा मिला। शव की हालत इतनी खराब थी कि मौके पर ही उसकी पहचान नहीं हो सकी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून पलटन बाजार में 23 साल की गुंजन की गर्दन काटने वाले सिरफिरे का सच
ये भी पढ़ें:गुंजन की गर्दन काटने वाला हत्यारा एक बच्चे का बाप, लव मैरिज का सच भी छिपाया

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। रेलवे ट्रैक के पास लगे विद्युत पोल और उसके आसपास जलने के स्पष्ट निशान भी मिले हैं, जिससे करंट लगने की पुष्टि होती है।

हर्रावाला चौकी प्रभारी रघुवीर कपरूवाण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक किसी जंगली जानवर से बचने के लिए घबराकर रेलवे ट्रैक के बिजली के खंभे पर चढ़ा होगा। इसी दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी युवक को पहचान नहीं सका। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक इलाके का निवासी था या कहीं बाहर से आया था।

पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के थानों में भी युवक की जानकारी साझा कर रही है ताकि उसकी पहचान हो सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।