Weather 29 Dec Extreme Cold Zero visibility IMD Alert Snowfall Rain Dehradun haridwar Nainital Mussoorie Mausam Updates उत्तराखंड में कोरी ठंड का कहर, विजिबिलिटी जीरो, बारिश-बर्फबारी पर IMD का अपडेट आया, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में कोरी ठंड का कहर, विजिबिलिटी जीरो, बारिश-बर्फबारी पर IMD का अपडेट आया

Weather 29 Dec Uttarakhand: उत्तराखंड में कोरी ठंड पड़ रही है। सुबह-शाम घुप कोहरे से विजिबिलिटी जीरो है। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी पर लेटेस्ट अपडेट दिया है। 

Mon, 29 Dec 2025 11:47 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में कोरी ठंड का कहर, विजिबिलिटी जीरो, बारिश-बर्फबारी पर IMD का अपडेट आया

Uttarakhand 29 Dec Weather: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिमालयी राज्य उत्तराखंड में कोरी ठंड का कहर है। सुबह-शाम विजिबिलिटी शून्य के करीब है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश या बर्फबारी की संभावना से इनकार किया है। घुप कोहरे से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह के कुछ घंटे सतर्क रहने की सलाह दी है।

आईएमडी के मुताबिक हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी जिलों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वाहन चालकों को कम गति में चलने और फॉग लाइट के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम का प्रहार, ठंड के साथ UP में बारिश के आसार, ये 7 राज्य झेलेंगे दोहरी मार
ये भी पढ़ें:कोहरे ने सड़क से आसमान तक लगाई रफ्तार पर ब्रेक, दर्जनों ट्रेनें और फ्लाइटें लेट
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में बेहद घना कोहरा, सड़क से हवाई सफर तक मुश्किल; ऑरेंज अलर्ट

देहरादून में मौसम

राजधानी देहरादून की बात करें तो सोमवार को यहां आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिन में हल्की धूप से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा।

uttarakhand Weather 29 Dec

ऊंचाई वाले इलाकों में अलर्ट

पर्वतीय जिलों में मौसम शुष्क रहने के साथ ठंडी हवाओं का असर जारी रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी। हालांकि बर्फबारी या वर्षा को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे राहत की स्थिति बनी हुई है।

कोरी ठंड का कहर

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम का यह रुख लगभग ऐसा ही बना रह सकता है। कोहरे और ठंड को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और सुबह जल्दी बाहर निकलने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। IMD लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए है और किसी भी बदलाव की स्थिति में अपडेट जारी किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।