मौसम का प्रहार, ठंड के साथ UP में बारिश के आसार, ये 7 राज्य झेलेंगे दोहरी मार
29 December Weather: मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। इसके बाद 3 दिनों में 2 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। मध्य और पूर्वी भारत में भी अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं हैं।
29 December Weather: भारत के अधिकांश राज्यों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इसी बीच अब IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि, संभावनाएं जताई जा रही हैं कि आने वाले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। राजधानी दिल्ली सोमवार को भी कोहरे की चादर में छिपी रही।
IMD ने सोमवार को बताया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। वहीं, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 29 दिसंबर को बारिश और 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी या बारिश की संभावनाएं हैं।
कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। इसके बाद 3 दिनों में 2 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। मध्य और पूर्वी भारत में भी अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि, इसके बाद 2-3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। इनके अलावा देश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं हैं।

ये राज्य झेलेंगे ठंड और कोहरे की दोहरी मार
31 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश में सुबह और रात में घना कोहरा छा सकता है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक ऐसा मौसम बना रह सकता है। 30 दिसंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और 1 जनवरी तक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में घना कोहरा छाया रहेगा।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 29 दिसंबर को शीत दिवस के आसार हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक शीत दिवस की संभावनाएं हैं। IMD ने बताया है कि 30 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से शीत लहर का सामना कर सकते हैं।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन