दिल्ली-NCR में घने कोहरे ने सड़क से आसमान तक लगाई रफ्तार पर ब्रेक, दर्जनों ट्रेनें और फ्लाइटें लेट
दिल्ली-एनसीआर में छाए आज बेहद घने कोहरे ने सड़क से आसमान तक रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। विजिबिलिटी घटने से सोमवार को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर दर्जनों उड़ानों में देरी देखी जा रही हैं। वहीं दर्जनों ट्रेनें भी घंटों की देरी से चल रही हैं।

दिल्ली-एनसीआर में छाए आज बेहद घने कोहरे ने सड़क से आसमान तक रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। विजिबिलिटी घटने से सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर दर्जनों उड़ानों में देरी देखी जा रही हैं। वहीं दर्जनों ट्रेनें भी घंटों की देरी से चल रही हैं। ट्रेनें और फ्लाइटें लेट होने से स्टेशनों और हवाई अड्डों पर इंतजार कर रहे यात्रियों को भी कोहरे और ठंड से गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर हुई
बता दें कि दिल्ली में बीते कई दिन से कोहरा, प्रदूषण और ठंड का ट्रिपल अटैक जारी है।पिछले दिनों भी खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर सैकड़ों उड़ानों में देरी देखने मिली है, वहीं दर्जनों की संख्या में उड़ानें रद्द हुईं। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग और पालम इलाके में सुबह 8 बजे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर दर्ज की गई।
इतना ही नहीं ट्रेनों को भी यही हाल है। दिल्ली आने वाली और दिल्ली से जाने वाली अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से आ-जा रही हैं।
दिल्ली में सोमवार को बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात से घना कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार के लिए दिल्ली में बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
बता दें कि, रविवार को दिनभर खिली धूप के चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में रविवार सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। सुबह के समय पालम में दृश्यता का न्यूनतम स्तर 500 मीटर तक रहा। सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
कोहरे का क्या हो सकता है प्रभाव
1. मेट्रो सब-डिवीजन के क्षेत्रों में कुछ हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे मार्गों को प्रभावित कर सकता है।
2. धीमी यात्रा के समय ड्राइविंग में भी दिक्कतें आ सकती हैं।
3. कुछ सड़क यातायात टक्कर।
4. घने कोहरे वाले रास्तों में बिजली लाइनों के ट्रिप होने की संभावना।
5. फेफड़ों से संबंधित स्वास्थ्य प्रभाव
6. आंखों में जलन का कारण बनता है।
कोहरे बचाव के लिए सुझाव
1. वाहन चलाते समय या किसी परिवहन से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें
2. वाहन चलाते वक्त फॉग लाइट का प्रयोग करें
3. अपनी यात्रा कार्यक्रम के लिए एयरलाइंस, रेलवे और राज्य परिवहन के संपर्क में रहें
4. विद्युत क्षेत्र: अनुरक्षण टीम को तैयार रखना
5. जब तक आपात स्थिति न हो तब तक बाहर जाने से बचें और चेहरे को ढक कर रखें




साइन इन