सात घंटे बिजली गुल रहने से 30 हजार की आबादी रही बेहाल
विकासनगर में पछुवादून की बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हीट वेव से स्वास्थ्य पर खतरा है और बिजली कटौती ने समस्याएं और बढ़ा दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे पीने के पानी की किल्लत हो रही है। यूपीसीएल ने मरम्मत के लिए शटडाउन की जानकारी दी है।

विकासनगर, संवाददाता। पछुवादून में बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जहां एक ओर हीट वेव चलने से स्वास्थ्य का खतरा बना हुआ है तो दूसरी ओर, बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है। इस भीषण गर्मी में लोग कूलर-पंखे का सहारा लेकर गर्मी से राहत पाना चाहते हैं, लेकिन गुरुवार सुबह 10 बजे से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। कई घरों में पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। फीडरों में मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है, जिसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में शटडाउन लिया जा रहा है। शटडाउन की पूर्व जानकारी दी गई है।
अमित सक्सैना, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन