गर्मी शुरू होते ही शुरू होते ही लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति
Gangapar News - घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अप्रैल माह ने दूसरे सप्ताह से ही शुरू तल्ख और चिलचिलाती धूप

अप्रैल माह ने दूसरे सप्ताह से ही शुरू तल्ख और चिलचिलाती धूप ने आम जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है और बढ़ी तपिश भरी गर्मी में बिजली ने भी अभी से आंख मिचौली शुरू कर दी। जिससे ग्रामीणों को भारी जद्दोजहद के साथ पीने के पानी को भी तरसने को मजबूर कर दिया है। यमुनापार क्षेत्र का बारा तहसील का अधिकांश क्षेत्र पाठारी और कछारी है। जिससे इस क्षेत्र में जनपद के अन्य भू भाग की अपेक्षा गर्मी की तपिश कुछ ज्यादा ही रहती है। अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह बीतने के पहले ही सूरज की तल्ख लपटे होते ही क्षेत्र में गर्मी के साथ तपिश को बढ़ाने में पूरे दम खम में है।
लोग अभी से ही सुबह के नौ बजे के बाद से घर के बाहर निकलने में कोताही बरत रहे है। बहरहाल जिन्हें काम और नौकरी पर जाना है उन्हें तो निकलने की मजबूरी है और वे निकल रहे हैं लेकिन गर्मी और तल्ख धूप से सभी हैरान है। इसी गर्मी की शुरुआत के बीच इलाके की बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह से चरमरा गई। पूरे दिन ना तो बिजली के आने के समय है और न ही जाने का। बिजली की आपात कटौती के चलते ग्रामीण जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। लोग बिना बिजली गर्मी में जीवन बिताने को मजबूर हो चुके है। बिना बिजली के तो और काम किसी न किसी तरह चल जा रहा है लेकिन बिजली ना होने के चलते सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की हो जाती है जिसे लेकर लोगों को पीने के पानी के लिए दर दर भटकने की मजबूरी बनी हुई है। ग्रामीणों ने सरकार और बिजली विभाग के अधिकारियों से बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की है ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन