Love Jihad Exposed in uttarakhand Name Changed to Trap Woman ID Reveals Truth when checking in hotel उत्तराखंड में लव जिहाद, नाम बदलकर युवती को फंसाया, होटल में आईडी निकालते ही पोल खुली, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में लव जिहाद, नाम बदलकर युवती को फंसाया, होटल में आईडी निकालते ही पोल खुली

खटीमा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। नाम बदलकर सहकर्मी युवती से प्रेम संबंध बनाने, शादी का झांसा देने और धर्म परिवर्तन व शारीरिक संबंध का दबाव बनाने का आरोप है। होटल में रूम बुक करते समय आईडी दिखाने पर आरोपी की पोल खुली।

Tue, 20 Jan 2026 11:57 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, खटीमा
share
उत्तराखंड में लव जिहाद, नाम बदलकर युवती को फंसाया, होटल में आईडी निकालते ही पोल खुली

उत्तराखंड के खटीमा में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक पर नाम बदलकर सहकर्मी युवती से प्रेम संबंध बनाने, शादी का झांसा देने और धर्म परिवर्तन व शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और प्रेम संबंध स्थापित किए। इस दौरान युवक ने शादी का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि युवक युवती को एक होटल लेकर गया, जहां आईडी चेक किए जाने के दौरान उसकी असल पहचान सामने आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव जिहाद और लैंड जिहाद के बाद अब किन्नर जिहाद; जानिए जयपुर में ये क्या नया विवाद
ये भी पढ़ें:हमीपुर में लव जिहाद पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपितों के लॉज और आरा मशीन किया सील

होटल में आईडी निकालते ही पोल खुली

होटल में युवक की पहचान उजागर होने के बाद युवती को सच्चाई का पता चला, जिसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। खटीमा कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र साह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शहनवाज पुत्र मोहमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, पहचान छिपाने, जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। यदि जांच के दौरान अन्य तथ्य सामने आते हैं तो आरोपी पर अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।