Home Minister Amit Shah two day visit haridwar Join Gayatri Parivar Centenary Celebrations rajnath singh may also come कल से दो दिनी उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आएंगे, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

कल से दो दिनी उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। 21 जनवरी की शाम ऋषिकेश में एक कार्यक्रम अटेंड करने के बाद हरिद्वार निकलेंगे। हरिद्वार में शांतिकुंज शताब्दी समारोह में उनका संबोधन है।

Tue, 20 Jan 2026 09:24 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
कल से दो दिनी उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर हरिद्वार पहुंच रहे हैं। वे गायत्री परिवार द्वारा आयोजित माता भगवती देवी शर्मा की शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी किसी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह 21 जनवरी को अपराह्न तीन बजे हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश पहुंचेंगे। ऋषिकेश स्थित गीता भवन के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे शाम पांच बजे हरिद्वार के लिए रवाना होंगे और पतंजलि योगपीठ में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। उनका रात्रि विश्राम हरिद्वार में ही प्रस्तावित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुष्कर धामी अच्छा काम कर रहे... उत्तराखंड में CM बदलने की चर्चा पर भाजपा अध्यक्ष
ये भी पढ़ें:निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखंड को पहला स्थान, CM धामी बोले- गर्व का क्षण

शांतिकुंज कार्यक्रम में संबोधन

22 जनवरी की सुबह अमित शाह शांतिकुंज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां उनका संबोधन भी प्रस्तावित है। इसके बाद वे अखंड ज्योति पत्रिका के शताब्दी वर्ष समारोह में उपस्थित रहेंगे और तत्पश्चात दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दौरे के दौरान वे विभिन्न धार्मिक और वैचारिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

इससे पहले, रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हरिद्वार का दौरा किया और शताब्दी समारोह से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर को राष्ट्र की कृतज्ञता का भाव बताया और कहा कि माता भगवती देवी शर्मा का जीवन त्याग, समर्पण और गहन आध्यात्मिक साधना का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों ने अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन किया और उन्हें मूल्यों, अनुशासन और समाज सेवा की दिशा दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।