uttarakhand weather to worsen again snowfall alert in some districts for 3 days उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम; इन जिलों में 3 दिन बर्फबारी का अलर्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम; इन जिलों में 3 दिन बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में 8 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आएगा। उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Fri, 6 Feb 2026 09:24 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम; इन जिलों में 3 दिन बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand Mausam: उत्तराखंड का मौसम भी बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो जल्द एक वेदर सिस्टम पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। IMD ने उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तीन दिन मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के अनुसार, 8 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा जिससे राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, ऊंची चोटियों पर बौछारें पड़ने या बर्फबारी की संभावना है।

एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, 9 को इन जिलों में बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव होगा। इसके प्रभाव से 9 फरवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

10 फरवरी को भी बारिश या बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने 10 फरवरी को भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

11 फरवरी को इन जिलों में अलर्ट

यही नहीं 11 फरवरी को भी राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। इस दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न कर्फ्यू न दंगा, यूपी में अब सब चंगा...; हरिद्वार में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ
ये भी पढ़ें:पहाड़ों पर ऐक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, चलेगी सर्द हवा पर दिल्ली में बढ़ेगा पारा
ये भी पढ़ें:तुर्कमान गेट मामला: राहगीरों को नहीं उठा सकते, HC की दिल्ली पुलिस को दो-टूक

कश्मीर और हिमाचल में भी खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने एक अन्य वेदर सिस्टम के प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश/बर्फबारी हो सकती है। यही नहीं 9 से 11 फरवरी के दौरान भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश या बर्फबारी का दौर देखा जा सकता है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर में 10 फरवरी को गरज चमक के साथ छिटपुट से व्यापक बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।