Uttarakhand Weather Rain and Cold Continue in Hills Till May 7 Weather Likely change after three Days IMD Updates उत्तराखंड के पहाड़ों पर 7 मई तक बारिश-सर्दी का दौर, 3 दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड के पहाड़ों पर 7 मई तक बारिश-सर्दी का दौर, 3 दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश और सर्दी का दौर जारी है। सात मई तक बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 3 दिन बाद मौसम फिर बिगड़ेगा।

Wed, 6 May 2026 07:51 AMGaurav Kala देहरादून
share
उत्तराखंड के पहाड़ों पर 7 मई तक बारिश-सर्दी का दौर, 3 दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 7 मई तक पहाड़ों पर बारिश और सर्दी बनी रहेगी। आठ मई से 10 मई तक मौसम शुष्क रहेगा और फिर 11 मई से मौसम फिर बिगड़ने वाला है। वहीं, बारिश और ठंडी हवाओं के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री और मैदानी इलाकों में 6.7 डिग्री तक गिर गया है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि छह और सात मई को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की उम्मीद है। आठ से दस मई के बीच अधिकांश मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रह सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसे राहुल गांधी के नाम पर पूरी उत्तराखंड कांग्रेस से 'ठगी', अध्यक्ष ने सब बताया

11 मई से फिर बिगड़ेगा मौसम

11 मई को एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में तापमान सामान्य से काफी कम रहा है। अगले एक-दो दिनों तक इसमें विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद पारे में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से गर्मी बढ़ेगी।

मसूरी से चकराता तक फसलों पर मौसम की मार

बारिश व ओलावृष्टि से मसूरी व चकराता में गेहूं और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। पहली बार अधिक मात्रा में हुई ओलावृष्टि से किसान और विभागीय अधिकारी भी चिंतित हैं। गेहूं की 15 हेक्टेयर फसल को क्षति पहुंची है जबकि ओलावृष्टि के कारण सेब, आड़ू, मटर, धनिया, मिर्च, आम, लीची, मटर, धनिया को भी काफी नुकसान पहुंचा है। जिला कृषि अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी ने सभी ब्लाकों से नुकसान को लेकर रिपोर्ट तलब की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के अस्पतालों में मरीजों को मिलेंगे सस्ते इंप्लांट और दवाएं, जानिए कितनी कम होगी दरें

प्रदेश में बारिश और ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा

देहरादून। दून समेत प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलती रहीं। कई बार बारिश होने से ठंड का अहसास हुआ। मौसम के बदले मिजाज का असर तापमान पर भी साफ दिखा। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 7.7 डग्रिी और मैदानी इलाकों में 6.7 डग्रिी तक गिर गया। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डग्रिी कम 28.2 डग्रिी और न्यूनतम तापमान दो डिग्री की कमी के साथ 17.9 डग्रिी रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मसूरी में तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 20 डिग्री दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून में मां-बाप अस्पताल में छोड़ गए शिशु का शव, कर्मचारियों ने कराया अंतिम संस्कार

मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड, होटल लौटे पर्यटक

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में मंगलवार देर शाम को मौसम के करवट ली। आसमान में बादल छाने के साथ बारिश और घना कोहरा छा गया। इस दौरान मालरोड पर भी सन्नाटा पसर गया और अधिकांश पर्यटक होटलो की ओर लौट गए। इससे पूर्व शहर में सुबह से लेकर शाम तक चटक धूप खिली रही। शाम को मौसम बदलने के बाद ठंड बढ़ गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।