उत्तराखंड के अस्पतालों में मरीजों को मिलेंगे सस्ते इंप्लांट और दवाएं, जानिए कितनी कम होगी दरें
उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अमृत फार्मेसी खुलने जा रही है, जिससे मरीजों को महंगे इंप्लांट और दवाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। दून अस्पताल में इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है, जहां कैंसर और हृदय रोग की दवाएं 50 से 70 प्रतिशत सस्ती मिलेंगी। यह गरीब और मध्यम वर्ग के लिए राहत का स्रोत बनेगा।
उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब मरीजों को महंगे इंप्लांट और दवाओं के लिए बाहर के चक्कर नहीं काटने होंगे। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में अमृत फार्मेसी खोलना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी कड़ी में दून अस्पताल में फार्मेसी के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है और जल्द ही अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अमृत फार्मेसी में कैंसर, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं के साथ-साथ घुटने और कूल्हे के प्रत्यारोपण में इस्तेमाल होने वाले महंगे इंप्लांट बाजार की तुलना में 50 से 70 प्रतिशत तक सस्ते मिलेंगे।
दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.एस. बिष्ट ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों के क्रम में अस्पताल परिसर में फार्मेसी के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। जल्द ही एमओयू साइन कर इसे संचालित कर दिया जाएगा। दून के साथ-साथ हल्द्वानी, श्रीनगर, हरिद्वार और अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेजों में भी इसका संचालन किया जा रहा है। अमृत फार्मेसी खुलने से स्थानीय लोगों के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले हजारों मरीजों को सीधे तौर पर सस्ता इलाज मिलेगा। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को निजी मेडिकल स्टोरों की महंगे इंप्लांटों से बड़ी राहत मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन