Heavy Vehicles No Entry on Char Dham Route During Daytime Government Stricts on Traffic Congestion इस बार चारधाम रूट पर दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री, ट्रैफिक जाम पर सरकार, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

इस बार चारधाम रूट पर दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री, ट्रैफिक जाम पर सरकार

आगामी 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। सरकार ने चारधाम रूट्स पर जाम की समस्या से निपटने के लिए निर्देश दिए हैं कि भारी वाहन दिन में नहीं चलेंगे। भारी वाहनों को सिर्फ रात में ही चलने की परमिशन होगी।

Tue, 31 March 2026 07:51 AMGaurav Kala हरिद्वार
share
इस बार चारधाम रूट पर दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री, ट्रैफिक जाम पर सरकार

इस बार चारधाम रूट पर दिन के समय तीर्थयात्री और रात के समय भारी वाहन चल सकेंगे। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार यह नियम लागू करने जा रही है। रोशनाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने ग्रीन कार्ड प्रणाली के शुभारंभ के अवसर पर यह बातें कहीं।

बत्रा ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान दिन के समय मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसे वाहन रात नौ बजे के बाद ही चारधाम रूट पर चल सकेंगे। जबकि, तीर्थयात्रा सुबह से रात नौ बजे तक जारी रहेगी, ताकि श्रद्धालु जाम से बचते हुए आसानी से चारधाम के दर्शन कर सकें। बत्रा ने यह भी कहा कि सरकार चारधाम यात्रा का समय भी निर्धारित करने जा रही है। इस अवसर पर एनआईसी उत्तराखंड के वरिष्ठ निदेशक हिमांशु कुमार और संयुक्त निदेशक रमन पुंडीर के योगदान को सराहा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम के लिए आज से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, 19 अप्रैल को खुल रहे कपाट

ग्रीन कार्ड के लिए नए काउंटर भी बनेंगे

हरिद्वार से चारधाम के लिए पहले दिन 11 व्यावसायिक यात्री वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए गए। बता दें कि, ग्रीन कार्ड उन्हीं वाहनों को मिलेगा जो तकनीकी जांच में फिट पाए जाएंगे। मंत्री प्रदीप बत्रा के अनुसार, यात्री वाहनों को समय पर ग्रीन कार्ड मुहैया कराने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काउंटर भी बनाए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस-तेल संकट गहराया, चारधाम लिए होटल बुक हो रहे न वाहन; बुकिंग 80 फीसदी तक गिरी

चारधाम : ऋषिकेश में बने 40 ग्रीन कार्ड

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए सोमवार से व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। वाहनों की फिटनेस की जांच कर पहले दिन 40 ग्रीन कार्ड जारी किए गए। यात्रा के लिए व्यावसायिक वाहनों को ग्रीन कार्ड बनाना अनिवार्य है। पिछले वर्ष चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन 13 ग्रीन कार्ड बनाए गए थे। परिवहन विभाग की ओर से वाहनों के दस्तावेज और फिटनेस आदि देखने के बाद ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अच्छी खबर: इस साल चारधाम यात्रियों के लिए कोई कैपिंग नहीं, सभी कर पाएंगे दर्शन

एआरटीओ कार्यालय में हवन-यज्ञ के बाद ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया। मुख्य अतिथि अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने ग्रीन कार्ड रिबन काटकर कार्ड बनाने के काम का शुभारंभ किया। पहले दिन 40 बस, ट्रैक्सी और मैक्सी वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।