Uttarakhand Weather IMD Rain hailstorm Alert Snowfall in hills Dehradun Mussoorie Nainital Latest Mausam Updates देहरादून-मसूरी में बारिश-ओले; पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी, उत्तराखंड में कब तक ऐसा मौसम, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

देहरादून-मसूरी में बारिश-ओले; पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी, उत्तराखंड में कब तक ऐसा मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सर्दी लगातार बनी हुई है। मई के महीने में भी मैदानी इलाकों में लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं। मौसम विभाग ने लगातार बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

Thu, 7 May 2026 10:01 AMGaurav Kala देहरादून/नैनीताल
share
देहरादून-मसूरी में बारिश-ओले; पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी, उत्तराखंड में कब तक ऐसा मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली है। देहरादून, मसूरी, नैनीताल और कुमाऊं-गढ़वाल के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मई में भी लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है, जबकि पहाड़ों में ठंड और मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना रहने के आसार हैं।

इससे पहले बुधवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में बादल छा गए। दोपहर बाद दून और मसूरी में कई दौर की बारिश हुई और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। इससे मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट के चलते रात में पंखे बंद करने पड़ गए हैं। लोगों को फिर से कंबल व गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘नागलोक’ से निकली मंत्री खजान दास की फाइल, पूर्व CM खंडूड़ी वाला आशियाना मिलेगा

पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रोहित थपलियाल के अनुसार गुरुवार को पर्वतीय जनपदों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा और फिर 11 मई मौसम बिगड़ने वाला है।

कहां कितना तापमान

वहीं मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य बना हुआ है। देहरादून का अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंतनगर में अधिकतम 33.0 और न्यूनतम 17.1 डिग्री रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक बरकरार है, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम 7.1 डिग्री, जबकि नई टिहरी में अधिकतम 21.4 और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड की इन दो सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में अपनों के बीच ही पोस्टरवार!

तापमान में गिरावट

बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और पर्वतीय इलाकों में छह डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। बुधवार को देहरादून के हाथीबड़कला में 13.5 एमएम और चंपावत में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई।

मसूरी में बारिश और ओले गिरने से ठंड बढ़ी

मसूरी। मसूरी में बुधवार शाम मौसम ने करवट बदली। शाम सात बजे शहर में बारिश के साथ ओले गिरने और तेज हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। इस दौरान माल रोड पर भी बहुत कम पर्यटक नजर आए। इससे पूर्व शहर में चटख धूप खिली रही। शाम को लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।

छाए रहे हल्के बादल, एक डिग्री गिरा पारा

हल्द्वानी। मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार बना हुआ है। हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भी हल्की धूप के साथ हल्के बादल छाए रहे। हल्द्वानी में जहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था वह बुधवार को 30 रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण पर्वतीय जिलों में सात मई तक बारिश होने का अनुमान है। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एएस नैन ने बताया कि गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून स्मार्ट वेंडिंग जोन में 'लूट' की पोल खुली; मुर्दों के नाम कर दी दुकानें

नैनीताल में दिनभर बारिश, शाम को हल्की धूप

नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और करीब 11 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश तेज हुई। वहीं, शाम के समय मौसम ने करवट बदली और बादलों के बीच हल्की धूप भी खिली नजर आई।जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।