Poster war among own ranks in BJP and Congress doiwala and cantt Assembly seat of Dehradun Ahead Uttarakhand Elections उत्तराखंड की इन दो सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में अपनों के बीच ही पोस्टरवार! मैदान में कई दिग्गज, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड की इन दो सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में अपनों के बीच ही पोस्टरवार! मैदान में कई दिग्गज

उत्तराखंड की दो सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में अपनों के बीच ही पोस्टरवार चल रहा है। डोईवाला और कैंट सीट पर दिग्गजों की लंबी फेहरिस्त है। 

Thu, 7 May 2026 08:03 AMGaurav Kala शैलेंद्र सेमवाल, देहरादून, हिन्दुस्तान
share
उत्तराखंड की इन दो सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में अपनों के बीच ही पोस्टरवार! मैदान में कई दिग्गज

उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। देहरादून महानगर की विधानसभा सीटों में भाजपा-कांग्रेस के दावेदारों की भी सक्रियता बढ़ गई है। पोस्टरवार जारी है। दावेदार अपनी उम्मीदवारी तो जता ही रहे हैं। हर छोटे बड़े कार्यक्रमों में पूरी तरह सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

देहरादून शहर की छह सीटों में से डोईवाला और कैंट सबसे ज्यादा हॉट सीट बनकर उभरी है। इसकी वजह इन सीटों पर कई दिग्गजों की निगाहें और दावेदारों की लंबी सूची है। अन्य सीट भी कमतर नहीं लेकिन भाजपा में सिटिंग विधायकों की मजबूत स्थिति के चलते उनकी चर्चा इस सीट के मुकाबले कम ही है। भाजपा के लिहाज से देखें तो देहरादून महानगर में कैंट, मसूरी, राजपुर, धर्मपुर, रायपुर और डोईवाला सीट प्रमुख रूप से है। जिसमें से डोईवाला सीट पर कई दिग्गजों की नजर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के पहाड़ों पर 7 मई तक बारिश-सर्दी का दौर, 3 दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम

दावेदारों की लंबी फेहरिस्त

यही वजह है कि मौजूदा विधायक बृजमोहन गैरोला के अलावा इस सीट पर भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट, कर्नल अजय कोठियाल, जितेन्द्र नेगी, धीरेन्द्र पंवार के नाम सामने आ चुके हैं। इस सीट पर त्रिवेन्द्र सिंह रावत की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। ऋषिकेश के मौजूद विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और श्रीनगर से विधायक कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नाम भी इस सीट के लिए उछाले जा चुके हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी विदूषी निशंक की सक्रियता भी चर्चाओं में है।

कैंट में भी लंबी हो रही सूची

भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल कैंट विधानसभा से दावेदारी जता रहे हैं। किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र पुंडीर, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, सीएम के पीआरओ राजेश सेठी, अमित कपूर के भी नाम सामने आ चुके हैं। जबकि मौजूदा विधायक सविता कपूर चुनाव के लिए तैयार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केदारनाथ, हेमकुंड, मसूरी और जागेश्वर धाम में नया प्रोजेक्ट; सरकार का क्या प्लान

मसूरी में गामा दे रहे चुनौती

मसूरी सीट पर पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने मौजूदा विधायक गणेश जोशी के खेमे को चुनौती देकर अपनी दावेदारी पहले ही जता दी है। रायपुर में उमेश शर्मा काऊ के अलावा कृषि उत्पादन मंडी समिति(देहरादून) के पूर्व अध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप बुटोला दावेदारी कर रहे हैं। धर्मपुर में मौजूदा विधायक विनोद चमोली के सामने गंभीर दावेदारी तो नहीं है पर पूर्व राज्य मंत्री अजीत चौधरी, खेम सिंह पाल और रतन चौहान के नाम सामने आए हैं। राजपुर सीट पर मंत्री खजानदास मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किशोरी से गैंगरेप में भाजपा नेता समेत 3 पर केस, आरोपियों में एक अग्निवीर

धर्मपुर सीट पर कांग्रेस में दिग्गजों ने बढ़ाई गर्मी

कांग्रेस में धर्मपुर सीट पर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की एंट्री की चर्चाओं ने इस सीट को हॉट बना दिया है। यहां महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रवक्ता संदीप चमोली, वैभव वालिया, पूरन सिंह रावत, हरिप्रसाद भट्ट के नाम भी सामने आए हैं। कैंट सीट पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर गोगी, विरेंद्र पोखरियाल, अभिनव थापर ने ताल ठोक रखी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।