Uttarakhand Minister Khajan Das to Get Former CM Bhuwan Chandra Khanduri Bungalow File Clears ‘नागलोक’ से निकली उत्तराखंड मंत्री खजान दास की फाइल, पूर्व CM खंडूड़ी वाला आशियाना मिलेगा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

‘नागलोक’ से निकली उत्तराखंड मंत्री खजान दास की फाइल, पूर्व CM खंडूड़ी वाला आशियाना मिलेगा

कुछ दिन पहले उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास सरकारी कोठी आवंटित नहीं होने को लेकर नाराज हुए थे। अफसरों की क्लास लगाई थी। अब उन्हें खुश करने के लिए पूर्व सीएम खंडूड़ी वाला आशियाना मिलने जा रहा है।

Thu, 7 May 2026 08:39 AMGaurav Kala देहरादून
share
‘नागलोक’ से निकली उत्तराखंड मंत्री खजान दास की फाइल, पूर्व CM खंडूड़ी वाला आशियाना मिलेगा

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास की कोठी वाली फाइल ‘नागलोक’ से बाहर निकल गई है। कुछ दिन पहले सरकारी आवास नहीं मिलने पर मंत्री जी ने अफसरों की क्लास ली थी। उन्हें खुश करने के लिए अब यमुना कॉलोनी में आर वन और आर टू कोठी देने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। दो कोठियों को मिला कर समाज कल्याण मंत्री का नया आशियाना तैयार होगा। ये कोठियां पहले पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी को आवंटित हो चुके हैं।

खजानदास के अलावा अन्य मंत्रियों के आवास तेजी के साथ तैयार किए जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले शपथ खजान दास की ओर से ली गई। ऐसे में उम्मीद थी कि वरिष्ठता के नाते उन्हें सबसे बड़ी कोठी मिलेगी, लेकिन उससे पहले ही अन्य मंत्रियों ने बड़ी कोठियों के लिए घेरेबंदी अधिक तेजी से की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड की इन दो सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में अपनों के बीच ही पोस्टरवार!

मंत्री जी ने प्राइवेट कोठी भी तलाशी

इस बीच प्राइवेट में एक बड़ी कोठी की भी जमकर तलाश की गई। कहीं भी निजी कोठी की बात तय न होने पर दोबारा राज्य संपत्ति की कोठियों की तलाश हुई। इस बीच बड़ी कोठियों पर अन्य मंत्रियों ने विधिवत आवंटन से पहले ही अपनी नेम प्लेट लगा कर कोठियों को रिजर्व करा लिया।

नाराज मंत्री जी को खुश करने की तैयारी

मंत्री खजान दास की ओर से राज्य संपत्ति के खिलाफ जमकर नाराजगी भी जताई गई। अब इस नाराजगी को दूर करने को राज्य संपत्ति ने बीच का रास्ता निकाला है। आर वन और आर टू कोठी की फाइल चला दी गई है। जल्द विधिवत आदेश भी होने जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी फाइल नागलोक भेज दी क्या? सरकारी आवास न मिलने पर बौखलाए धामी के मंत्री

पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के पास रहे हैं ये आवास

आर वन और आर टू कोठी पूर्व में पूर्व सीएम बीसी खंडूडी के पास रहे हैं। पूर्व सीएम के नाते उन्हें ये दो कोठियां दी गई थी। बाद के वर्षों में इन कोठियों को अलग अलग लोगों को आवंटित किया गया। अब इन्हीं दो कोठियों को कैबिनेट मंत्री लायक तैयार कराने का काम शुरू कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून में बेकाबू डंपर ने युवक को रौंदा, मौत के बाद सड़क पर जाम और हंगामा

राज्य संपत्ति विभाग के सचिव आर राजेश कुमार ने बताया कि आवास आवंटन की प्रक्रिया जारी है। जल्द विधिवत आदेश जारी कर दिए जाएंगे। कैबिनेट मंत्रियों को उनके स्तर के ही आवास दिए जा रहे हैं। आवासों की मरम्मत का काम भी तेजी के साथ पूरा कराया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।