uttarakhand weather forecaste rainfall alert in 5 districts and snowfall Uttarakhand Weather: आज बदल जाएगा उत्तराखंड का मौसम, इन 5 जिलों में होगी बारिश; बर्फबारी की भी संभावना, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

Uttarakhand Weather: आज बदल जाएगा उत्तराखंड का मौसम, इन 5 जिलों में होगी बारिश; बर्फबारी की भी संभावना

उत्तराखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां 5 जिलों को लेकर खुशखबरी सामने आई है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में शनिवार को बारिश के आसार हैं।

Sat, 25 April 2026 10:07 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
Uttarakhand Weather: आज बदल जाएगा उत्तराखंड का मौसम, इन 5 जिलों में होगी बारिश; बर्फबारी की भी संभावना

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां 5 जिलों को लेकर खुशखबरी सामने आई है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में शनिवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी इलाकों में मौसम शुल्क रहेगा। देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, रुदप्रयाग, नैनीताल में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।

अप्रैल में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

अप्रैल में गर्मी का चार साल का रिकार्ड टूटा है। पिछले चार साल में इस बार 24 अप्रैल का दिन सबसे गर्म रहा। 2022 में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि अब अप्रैल महीने में 2026 में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया।

अप्रैल में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: उत्तराखंड 10वीं के नतीजों के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, ऐसे करें तुरंत चेक

कब कितना रहा तापमान

2020 की 19 अप्रैल को 39 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। 2021 में 38.8 डिग्री , 2022 में 39 डिग्री, 2023 में 37.3 डिग्री, 2024 में 38 डिग्री, 2025 में 38.4 डिग्री रहा। अब 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान पिछले चार वर्ष में अप्रैल में सर्वाधिक रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कुछ देर में, यहां कर सकेंगे चेक
ये भी पढ़ें:आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट आज, ऐसे कर सकेंगे चेक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।