UK board 12th arts science commerce result today know how to check by roll number UK Board Result 2026: आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट आज, ऐसे कर सकेंगे चेक, Career Hindi News - Hindustan
More

UK Board Result 2026: आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट आज, ऐसे कर सकेंगे चेक

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड आज यानी 25 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी होने वाले हैं। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। ।

Sat, 25 April 2026 09:30 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UK Board Result 2026: आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट आज, ऐसे कर सकेंगे चेक

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड आज यानी 25 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी होने वाले हैं। UK Board Result 2026 Link12वीं की बात करें, तो बोर्ड साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट एकसाथ जारी करेगा। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इंटर के एग्जाम दिए हैं, वो अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर से यूके बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट ऑनलाइन चेक पाएंगे। परिणाम देखने का सही तरीका जान लें और आपको रोल नंबर कहां भरना होगा। UBSE UK Board Result 2026 Live Updates

कैसे चेक करें

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर के जरिए ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना इंटरमीडिएट के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम चेक कर सकते हैं-

रिजल्ट चेक करने का तरीका

- 12वीं के छात्र सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

- होमपेज पर उपलब्ध “UK Board Class 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

- अगर डायरेक्ट लिंक न दिखे, तो Result सेक्शन में जाकर लॉगिन बॉक्स खोलें।

- वहां अपना रोल नंबर दर्ज करें।

- इसके बाद कैप्चा कोड / सिक्योरिटी पिन भरें।

- अब Submit बटन पर क्लिक करें।

- आपकी स्क्रीन पर 12वीं की मार्कशीट दिखाई देगी। भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: आज सुबह 10 बजे जारी होंगे उत्तराखंड 10वीं के नतीजे, ऐसे करें तुरंत चेक

ऐसे भी कर सकते हैं चेक

उत्तराखंड बोर्ड क्लास 12th का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा आप अन्य दूसरे तरीकों से भी देख सकते हैं। अगर परिणाम के समय वेबसाइट खुलने के दिक्कत करती है तो आप डिजिलॉकर, एसएमएस और कुछ थर्ड पार्टी वेबसाइट्स की मदद रिजल्ट देखने के लिए ले सकते हैं। लेकिन इन सभी तरीकों से अपना बोर्ड रिजल्ट चेक के लिए आपको अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी ही पड़ेगी। ऐसे में इसे जरूर सुरक्षित जगह नोट कर लें।

मैसेज से ऐसे करें चेक

कक्षा 12वीं के लिए:

मैसेज टाइप करें: UK12 स्पेस अपना रोल नंबर

इसके बाद यह मैसेज 5676750 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में आपका रिजल्ट SMS के रूप में आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं में आए कम नंबर तो क्या करें? पासिंग मार्क सिस्टम

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

यूके बोर्ड परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र किसी विषय में इस न्यूनतम सीमा से कम अंक लाता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा। इसलिए छात्रों के लिए जरूरी है कि वे हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक सुनिश्चित करें, तभी उन्हें कुल मिलाकर सफल घोषित किया जाएगा।

12 वीं में कितने छात्र

बताते चलें कि इस साल 12वीं में कुल 102986 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड ने उत्तराखंड राज्य भर में फैले 1261 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित कीं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।