UK Board 10th Result 2026 OUT , LIVE : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी; ubse.uk.gov.in पर देखें मार्कशीट uk board class 10th result 2026 live ubse high school results out today - national news
More
Hindi NewsदेशUK Board 10th Result 2026 OUT , LIVE : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी; ubse.uk.gov.in पर देखें मार्कशीट

UK Board 10th Result 2026 OUT , LIVE : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी; ubse.uk.gov.in पर देखें मार्कशीट

UK Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

UK Board 10th Result 2026 OUT , LIVE : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी; ubse.uk.gov.in पर देखें मार्कशीट

uk board class 10th result 2026 live ubse high school results out today

Himanshu Tiwari| लाइव हिन्दुस्तान,नैनीताल | Sat, 25 Apr 2026 11:05 AM
हमें फॉलो करें

UK Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए। यहां देखें यूके बोर्ड 10वीं का रिजल्ट। आज 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों का ऐलान किया गया। कक्षा 10वीं यानी हाई स्कूल का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध हो गए हैं। छात्र अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए घर बैठे आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे।

यहां देखें उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट पर लाइव अपडेट्स

छात्रों को जरूरी सलाह

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परिणाम का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें, क्योंकि यह अस्थायी मार्कशीट आगे एडमिशन या अन्य जरूरी कामों में उपयोगी हो सकती है, जब तक स्कूल द्वारा मूल अंकपत्र जारी नहीं किया जाता। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट की पल पल की जनकारी के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ...

25 Apr 2026, 11:05:50 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 98.20%

UK Board 10th Result 2026 LIVE: यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार कुल पास प्रतिशत 98.20 दर्ज किया गया है, जो बेहद शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है। बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की है, जिससे इस साल का परिणाम पहले के मुकाबले और बेहतर माना जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं और आगे की पढ़ाई की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

25 Apr 2026, 10:54:59 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: प्रोविजनल मार्कशीट में क्या-क्या होगा शामिल? यहां जानें

UK Board 10th Result 2026 LIVE: यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों को जो ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट मिलेगी, उसमें कई जरूरी जानकारियां शामिल होंगी। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और स्कूल कोड जैसी महत्वपूर्ण डिटेल्स दर्ज रहेंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट ध्यान से जांचें और किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें, ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।

25 Apr 2026, 10:29:24 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: यहां देखें उत्तारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ने हाई स्कूल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही के टॉप 25 अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में लड़के और लड़कियों को संयुक्त रूप से शामिल किया गया है। परिणाम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस साल टॉप रैंक पर अक्षत गोपाल ने कब्जा जमाया है, जिन्होंने 500 में से 491 अंक हासिल कर 98.20 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अक्षत गोपाल एम पी हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के छात्र हैं। उनके विषयवार अंक बेहद प्रभावशाली रहे, जिसमें गणित और विज्ञान में शत प्रतिशत अंक भी शामिल हैं।

दूसरे स्थान पर ईशांत कोठारी और भूमिका ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है, दोनों ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर 98.00 प्रतिशत अंक हासिल किए। ईशांत कोठारी एस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालिसौर (उत्तरकाशी) के छात्र हैं, जबकि भूमिका जी.बी. पंत जी.आई.सी. खैरना (नैनीताल) की छात्रा हैं। तीसरे स्थान पर योगेश जोशी रहे, जिन्होंने 489 अंक प्राप्त कर 97.80 प्रतिशत हासिल किया। वे विवेकानंद वी एम आई सी मंडालसेरा (बागेश्वर) से पढ़ाई कर रहे हैं। चौथे स्थान पर शशांक पुरोहित ने 486 अंक प्राप्त कर 97.20 प्रतिशत के साथ अपनी जगह बनाई है।

25 Apr 2026, 10:20:41 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: अक्षत गोपाल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा की टॉप

UK Board 10th Result 2026 LIVE: अक्ष गोपाल ने उत्तारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किया है।

25 Apr 2026, 10:12:24 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: 10वीं के नतीजे किए जा रहे हैं जारी, ऐसे तुरंत चेक करें अपना रिजल्ट

UK Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी किया जा रहा है और छात्र अब अपना परिणाम तुरंत ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है, जहां छात्र अपने रोल नंबर की मदद से मार्कशीट एक्सेस कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन पेज खोलना होगा और जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। इसके अलावा DigiLocker और अन्य आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी छात्र आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

25 Apr 2026, 10:05:10 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, जारी होंगे नतीजे

UK Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ गई है। रिजल्ट की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। जल्द ही आधिकारिक रूप से नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। इसके अलावा छात्र DigiLocker और स्कूल पोर्टल के जरिए भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं, जिससे उन्हें आसानी से और बिना किसी परेशानी के रिजल्ट एक्सेस करने में मदद मिलेगी।

25 Apr 2026, 09:47:26 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: रोल नंबर से ऐसे तुरंत चेक करें अपना रिजल्ट

UK Board 10th Result 2026 LIVE: यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट के रिजल्ट लॉगिन पेज पर जाना होगा, जहां रोल नंबर दर्ज करना जरूरी होता है। जैसे ही छात्र सही रोल नंबर डालकर सबमिट करते हैं, उनका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देता है। इसके बाद वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के उपयोग के लिए उसे सुरक्षित भी रख सकते हैं।

25 Apr 2026, 09:44:13 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: इन दो आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

UK Board 10th Result 2026 LIVE: यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करना चाहिए। बोर्ड द्वारा रिजल्ट लिंक ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स दर्ज करके आसानी से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

25 Apr 2026, 09:37:26 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: मुख्य रिजल्ट के साथ जारी होंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा के नतीजे

UK Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के वार्षिक परिणाम 2026 के साथ ही इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2025 के दूसरे परिणाम भी जारी करेगा। इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी, जिन्होंने अपने अंकों में सुधार के लिए दोबारा परीक्षा दी थी। बोर्ड का यह कदम छात्रों को एक साथ सभी जरूरी परिणाम उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है, ताकि उन्हें अलग अलग तारीखों का इंतजार न करना पड़े और वे अपनी आगे की पढ़ाई की योजना समय पर बना सकें।

25 Apr 2026, 09:29:26 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने के लिए किन डिटेल्स की होगी जरूरत?

UK Board 10th Result 2026 LIVE: यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी जानकारी तैयार रखनी होगी। आधिकारिक वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि, एप्लिकेशन नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी डिटेल्स दर्ज करनी होती हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने से पहले ये सभी जानकारी अपने पास रखें, ताकि लॉगिन के समय किसी भी तरह की परेशानी न हो और वे आसानी से अपना परिणाम देख सकें।

25 Apr 2026, 09:24:40 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: 10 बजे जारी होंगे 10वीं के नतीजे, इंतजार खत्म

UK Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कक्षा 10वीं के रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे आधिकारिक रूप से घोषित करेगा। राज्यभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, क्योंकि बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने का समय तय कर दिया है। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट और डायरेक्ट लिंक के लिए आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना देरी के अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकें।

25 Apr 2026, 09:15:55 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: ग्रेस मार्क्स से मिल सकती है राहत, लेकिन नियम समझना जरूरी

यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस साल भी ग्रेस मार्क्स का प्रावधान लागू रहेगा। जो छात्र पासिंग मार्क्स से थोड़े अंतर से पीछे रह जाते हैं, उन्हें बोर्ड के नियमों के अनुसार ग्रेस मार्क्स का लाभ मिल सकता है। हालांकि यह सुविधा सभी पर समान रूप से लागू नहीं होती, क्योंकि छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल वाले विषयों में अलग-अलग पासिंग शर्तें भी पूरी करनी होती हैं। इसलिए छात्रों के लिए जरूरी है कि वे हर विषय में निर्धारित मानदंडों को पूरा करें, तभी उन्हें सफल घोषित किया जाएगा।

25 Apr 2026, 09:03:43 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: टॉपर्स की लिस्ट रिजल्ट बुकलेट में जारी, मेरिट होल्डर्स को मिलेगी पहचान

UK Board 10th Result 2026 LIVE: यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी आधिकारिक रिजल्ट बुकलेट में जारी की जाएगी। इसमें राज्यभर के मेरिट होल्डर्स के नाम, उनके अंक और रैंकिंग की पूरी जानकारी शामिल होगी।

बोर्ड द्वारा जारी इस मेरिट लिस्ट में टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों का विवरण दिया जाएगा, जिससे उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचान मिलेगी। इसके साथ ही रिजल्ट के कुल आंकड़े भी साझा किए जाएंगे, ताकि पूरे राज्य के प्रदर्शन की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके।

25 Apr 2026, 08:53:52 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: पास होने के लिए 33% जरूरी, थ्योरी-प्रैक्टिकल दोनों में अलग से क्वालिफाई करना होगा

UK Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों भाग होते हैं, उनमें छात्रों को दोनों हिस्सों में अलग-अलग पास होना जरूरी होगा।

यदि कोई छात्र पासिंग मार्क्स से थोड़ा पीछे रह जाता है, तो बोर्ड के नियमों के अनुसार उसे ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं। हालांकि यह पूरी तरह स्थिति और बोर्ड की गाइडलाइंस पर निर्भर करता है, इसलिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम अंक हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए।

25 Apr 2026, 08:37:10 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: 1.12 लाख से ज्यादा छात्रों को नतीजों का इंतजार

UK Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में इस साल कुल 1,12,266 छात्रों ने हिस्सा लिया है, जो अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए देख सकेंगे।

इस बार नए पोर्टल सिस्टम के तहत छात्रों को न सिर्फ वेबसाइट पर बल्कि अपने स्कूलों के माध्यम से भी परिणाम उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा DigiLocker पर डिजिटल मार्कशीट की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे छात्र अपने दस्तावेज आसानी से डाउनलोड और सुरक्षित रख सकेंगे।

25 Apr 2026, 08:26:38 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें, बाद में मिलेगी ओरिजिनल कॉपी

UK Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। यह स्कोरकार्ड अस्थायी रूप से उपयोग के लिए मान्य होता है, जब तक कि स्कूलों द्वारा ओरिजिनल मार्कशीट वितरित नहीं कर दी जाती।

इसके साथ ही बोर्ड ने DigiLocker के जरिए डिजिटल मार्कशीट की सुविधा भी उपलब्ध कराई है, जिससे छात्र अपने दस्तावेज सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं।

25 Apr 2026, 08:19:34 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: स्कूल पोर्टल से भी देख सकेंगे रिजल्ट, पहली बार नई सुविधा

UK Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड ने इस बार 10वीं के छात्रों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत वे अपने स्कूल के पोर्टल के जरिए भी रिजल्ट देख सकेंगे। ऑनलाइन वेबसाइट के अलावा यह व्यवस्था खास तौर पर स्कूल परिसर में आसान एक्सेस के लिए लागू की गई है।

बोर्ड ने स्कूलों को सुरक्षित लॉगिन क्रेडेंशियल्स उपलब्ध कराए हैं, जिससे छात्र अपने शिक्षकों की मदद से सीधे स्कूल में ही अपना परिणाम देख सकते हैं। पहली बार लागू की गई यह व्यवस्था छात्रों के लिए रिजल्ट देखने की प्रक्रिया को और सरल और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

25 Apr 2026, 08:07:47 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: कौन करेगा 10वीं रिजल्ट का ऐलान, कैसे देखेंगे छात्र नतीजे

UK Board 10th Result 2026 LIVE: यूके बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 का ऐलान राज्य बोर्ड द्वारा आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख सकेंगे।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़े सभी अपडेट के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि सही और समय पर जानकारी मिल सके।

25 Apr 2026, 07:56:03 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: सुबह 10 बजे आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, छात्रों का इंतजार खत्म

UK Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कक्षा 10वीं रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे आधिकारिक रूप से जारी करेगा। राज्यभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, क्योंकि बोर्ड ने रिजल्ट घोषणा का समय तय कर दिया है।

रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और जरूरी विवरण दर्ज करना होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट और डायरेक्ट लिंक के लिए आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अपना परिणाम देख सकें।

25 Apr 2026, 07:45:38 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल कैसा रहा प्रदर्शन? जानें पास प्रतिशत और आंकड़े

UK Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा के पिछले साल के आंकड़े छात्रों के प्रदर्शन की स्पष्ट तस्वीर पेश करते हैं। कुल 1,13,238 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,09,859 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 99,725 छात्र सफल रहे। इस तरह कुल पास प्रतिशत 90.77 दर्ज किया गया था।

लड़कों की बात करें तो 56,041 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, 53,922 परीक्षा में शामिल हुए और 47,561 पास हुए, जिससे उनका पास प्रतिशत 88.20 रहा। वहीं लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां 57,197 ने रजिस्ट्रेशन कराया, 55,937 ने परीक्षा दी और 52,164 छात्राएं पास हुईं। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.25 दर्ज किया गया, जो एक बार फिर उनके बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

25 Apr 2026, 07:39:17 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद क्या करें? 11वीं में ऐसे चुनें सही स्ट्रीम

UK Board 10th Result 2026 LIVE: यूबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों के सामने अगला बड़ा कदम 11वीं में एडमिशन का होता है। रिजल्ट के आधार पर छात्र अपनी रुचि और भविष्य की योजना के अनुसार स्ट्रीम का चुनाव कर सकते हैं। आमतौर पर छात्रों के पास तीन विकल्प होते हैं - साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स।

सही स्ट्रीम चुनना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यही आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करता है। इसलिए छात्रों को अपने पसंदीदा विषय, क्षमता और लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सोच समझकर निर्णय लेना चाहिए, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो।

25 Apr 2026, 07:29:33 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: 25 अप्रैल को मिलेगी प्रोविजनल मार्कशीट, ओरिजिनल के लिए स्कूल जाना होगा

UK Board 10th Result 2026 LIVE: यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद 25 अप्रैल को छात्रों को जो मार्कशीट ऑनलाइन मिलेगी, वह प्रोविजनल होगी। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और तुरंत उपयोग में ला सकते हैं। हालांकि, ओरिजिनल हार्ड कॉपी मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों द्वारा दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फाइनल मार्कशीट लेने के लिए समय पर स्कूल से संपर्क करें, क्योंकि यही दस्तावेज आगे एडमिशन और अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं में जरूरी होता है।

25 Apr 2026, 07:13:28 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: इन दो आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

UK Board 10th Result 2026 LIVE: यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करना चाहिए। बोर्ड द्वारा रिजल्ट लिंक ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स दर्ज करके आसानी से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

25 Apr 2026, 07:00:10 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: मुख्य रिजल्ट के साथ जारी होंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा के नतीजे

UK Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के वार्षिक परिणाम 2026 के साथ ही इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2025 के दूसरे परिणाम भी जारी करेगा। इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी, जिन्होंने अपने अंकों में सुधार के लिए दोबारा परीक्षा दी थी।

25 Apr 2026, 06:41:08 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: सुबह 10 बजे आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, समय हुआ कन्फर्म

UK Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 के समय को लेकर अब पूरी तरह स्पष्टता आ गई है। बोर्ड दोनों कक्षाओं के नतीजे सुबह 10 बजे जारी करेगा। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, क्योंकि तय समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले अपनी जरूरी डिटेल्स तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी देरी के आसानी से अपनी मार्कशीट चेक कर सकें।

25 Apr 2026, 06:27:39 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: रामनगर स्थित UBSE कार्यालय से जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

UK Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 रामनगर (नैनीताल) स्थित यूबीएसई कार्यालय से आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा। यहीं से बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम जारी करेंगे। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

25 Apr 2026, 06:13:47 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने के लिए किन डिटेल्स की होगी जरूरत?

UK Board 10th Result 2026 LIVE: यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी जानकारी तैयार रखनी होगी। आधिकारिक वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि, एप्लिकेशन नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी डिटेल्स दर्ज करनी होती हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने से पहले ये सभी जानकारी अपने पास रखें, ताकि लॉगिन के समय किसी भी तरह की परेशानी न हो और वे आसानी से अपना परिणाम देख सकें।

25 Apr 2026, 06:03:54 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: हर साल बेहतर होता प्रदर्शन, जानें पिछले 4 साल का रिकॉर्ड

UK Board 10th Result 2026 LIVE: यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट के पिछले चार सालों के आंकड़े देखें तो लगातार सुधार देखने को मिला है। साल 2022 में पास प्रतिशत 77.47 रहा था, जो 2023 में बढ़कर 85.17 फीसदी हो गया। इसके बाद 2024 में यह आंकड़ा 89.14 फीसदी तक पहुंचा और 2025 में 90.77 फीसदी दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि हर साल छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होता गया है।

25 Apr 2026, 06:02:09 AM IST

UK Board 10th Result 2026 LIVE: लाइव हिन्दुस्तान पर ऐसे चेक करें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट

UK Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होने के बाद छात्र लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट के जरिए भी बेहद आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले छात्रों को www.livehindustan.com

पर जाना होगा, जहां होमपेज पर ही रिजल्ट से जुड़ा लिंक दिखाई देगा। इसके बाद उन्हें करियर सेक्शन में दिए गए रिजल्ट पेज पर जाना होगा, जहां उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट का लिंक एक्टिव मिलेगा।

जैसे ही छात्र कक्षा 10 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करेंगे, उनके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा। यहां उन्हें अपनी जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर या अन्य मांगी गई डिटेल्स भरनी होंगी। सही जानकारी दर्ज करते ही कुछ ही सेकंड में उनका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

रिजल्ट देखने के बाद छात्र उसे ध्यान से चेक करें और तुरंत डाउनलोड कर लें। साथ ही इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखना भी जरूरी है, क्योंकि यह अस्थायी मार्कशीट आगे एडमिशन या अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में काम आ सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।