weather of Uttarakhand is changing once again this week, snowfall is expected in several regions इस हफ्ते फिर बदल रहा उत्तराखंड का मौसम, रविवार तक बारिश संग होगी बर्फबारी; देखें प्रभावित इलाकों की लिस्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

इस हफ्ते फिर बदल रहा उत्तराखंड का मौसम, रविवार तक बारिश संग होगी बर्फबारी; देखें प्रभावित इलाकों की लिस्ट

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से थोड़ा कम रहा। न्यूनतम तापमान मैदानी इलाकों में सामान्य से काफी कम रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से थोड़ा कम रहा।

Wed, 15 April 2026 01:20 AMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून, उत्तराखंड
share
इस हफ्ते फिर बदल रहा उत्तराखंड का मौसम, रविवार तक बारिश संग होगी बर्फबारी; देखें प्रभावित इलाकों की लिस्ट

मौसम विभाग ने 15 अप्रैल की रात से एक नया लेकिन कमजोर पश्चमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना जताई है। जिसकी वजह से इस पूरे हफ्ते उत्तराखंड का मौसम प्रभावित रहेगा और यहां ऊंचे इलाकों में बारिश, आंधी-तूफान और बर्फबारी भी हो सकती है।

विभाग के अनुमान के अनुसार एकतरफ जहां आज यानी 15 अप्रैल को सभी जिलों का मौसम सूखा रहने की उम्मीद है, वहीं इसके बाद 16 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव की उम्मीद है, खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और 3,800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी 20 अप्रैल तक जारी रह सकती है।

बर्फबारी से होगा गंगोत्री और यमुनोत्री कपट खुलने का स्वागत

हालांकि, मौसम में आए इस बदलाव से बीते कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन इससे मौसम में अचानक आया यह बदलाव एक ऐसे समय में हो रहा है जब गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट 19 अप्रैल को खुलने वाले हैं, जिससे सालाना तीर्थयात्रा की शुरुआत होगी। हालांकि, प्रशासन पहले से ही केदारनाथ में लगभग चार फुट जमी बर्फ और यमुनोत्री में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी से जूझ रहा है। ताजा बर्फबारी से बर्फ हटाने का काम और धीमा हो सकता है, और तीर्थयात्रियों के लिए ट्रैकिंग के रास्तों को सुरक्षित बनाने की कोशिशें और मुश्किल हो सकती हैं।

किस दिन होगी बारिश व कब होगी बर्फबारी, जानें रविवार तक का हाल

15 अप्रैल (बुधवार) को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

16 अप्रैल (गुरुवार) को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा या बर्फबारी (3800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

17 अप्रैल (शुक्रवार) को राज्य के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा, गरज-चमक के साथ वर्षा, बर्फबारी (3800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

18 अप्रैल (शनिवार) को प्रदेश के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा, बर्फबारी (3800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। राज्य के बाकी सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

19 अप्रैल (रविवार) को उत्तराखंड के 5 जनपदों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत ह गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है ।

20 अप्रैल (सोमवार) को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा, गर्जन के साथ वर्षा और बर्फबारी (3800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। एवं राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

एक तरफ जहां पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना के बीच लोग ठंड से ठिठुरेंगे, वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और देहरादून में अगले 4-5 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। देहरादून में, 14 अप्रैल को पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, और 17 अप्रैल को संभावित बारिश के बाद इसमें थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है।

तापमान पूर्वानुमान का सारांश

बीते दिन के मौसम की बता उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से थोड़ा कम रहा। न्यूनतम तापमान मैदानी इलाकों में सामान्य से काफी कम रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से थोड़ा कम रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री पंतनगर (US नगर) में दर्ज किया गया, और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री मुक्तेश्वर (नैनीताल) में दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।