पश्चिमी विक्षोभ की आहट; उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी होगी बारिश, लेकिन कब?
उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार बने हैं। वहीं मैदानों में गर्मी बढ़ने के भी संकेत हैं। रविवार को कई इलाकों में धूप खिली रही और गर्मी का अहसास हुआ। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, और नैनीताल जैसे मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की उम्मीद है जिससे वहां मौसम सुहावना रहेगा। अगले 2 से 3 दिनों तक मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ेगी, लेकिन 11 जून से एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा जिससे मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश देखी जाएगी।
11 जून से पहले बढ़ेगा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि 11 जून से पहले मैदानों में एक डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। अगले दो से तीन दिन में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, उसके बाद 11 जून से एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का अनुमान है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावनाएं बनेंगी। मैदानों में भी बारिश होगी जिससे तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी।
8 और 9 जून को इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने 8 और 9 जून को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और हल्की बारिश देखी जा सकती है। इसके बाद 10 और 11 जून को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून से एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके प्रभाव से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का मौसम बन सकता है।
11 जून को आंधी और बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 11 जून को उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। तेज हवाओं की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। 11 मई से मैदानों में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। आंधी और बारिश से तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।
12 और 13 जून को भी आंधी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 12 और 13 जून को भी उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों खासकर पहाड़ी जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इन दोनों ही दिन राज्य के अलग-अलग मैदानी हिस्सों में भी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। कुल मिलाकर 11, 12 और 13 जून को उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में आंधी और बारिश वाला मौसम देखा जाने का अनुमान है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन