झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 43 डिग्री पार जाएगा तापमान; कब बदलेगा मौसम
झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने प्रदेस में भीषण गर्मी को लेकर लोगों को चेताया है। मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही तापमान में 6-8 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

Jharkhand Weather Forecaste: आने वाले सप्ताह में रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में गर्मी और बेचैनी काफी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह मौसम में बदलाव होगा और आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। लेकिन इसके बावजूद लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।
दिन में पारा 43° के पार, रात में उड़ेगी नींद
इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में भी 4 से 6 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे न्यूनतम पारा 25 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। रात में इस बढ़े हुए तापमान के कारण होने वाली चिपचिपी गर्मी लोगों की नींद उड़ा सकती है।
मेदिनीनगर सबसे ज्यादा गर्म रहा
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद बताया कि राजधानी रांची समेत राज्य में शनिवार को बादल छाए रहने से दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री तक कमी आयी। रांची का अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम 24.2 डिग्री रहा। वहीं, राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम मेदिनीनगर का 37.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी सर्वाधिक 27.9 डिग्री रहा। अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।
मौसम क्यों ले रहा करवट
राज्य में शनिवार को दोपहर बाद रांची समेत अधिकांश हिस्सो में बादल छाए रहे। रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होगी। लेकिन बादल छंटने के बाद गर्मी तेजी से बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपरी वातावरण में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। इससे एक टर्फ लाइन तेलंगाना राज्य तक गुजर रहा है। इसके चलते बादल छाए रहेंगे।
नम हवा बढ़ाएगी उमस का गर्मी, 5 डिग्री अधिक पारा
मौसम विभाग ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के बाद दक्षिणी दिशा से लगातार नम हवाएं आ रही हैं, जिससे वातावरण में भारी नमी बनी रहेगी। इस नमी के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से 4 से 5 डिग्री अधिक गर्मी का एहसास होगा। दरअसल, गर्म मौसम में नमी बढ़ जाने से हवा अधिक गर्म महसूस होती है और लोग पसीने से तरबतर होने लगते हैं।




साइन इन