kal ka mausam kaisa rahega up bihar delhi weather today forecast imd alert June 8 कल का मौसम, 8 जून: सोमवार को इन इलाकों में होगी भारी बारिश, IMD ने आंधी की दी चेतावनी, Weather Hindi News - Hindustan
More

कल का मौसम, 8 जून: सोमवार को इन इलाकों में होगी भारी बारिश, IMD ने आंधी की दी चेतावनी

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 8 जून को अधिकतम तापमान 38-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं। 

Sun, 7 June 2026 08:30 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
कल का मौसम, 8 जून: सोमवार को इन इलाकों में होगी भारी बारिश, IMD ने आंधी की दी चेतावनी

दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। फिलहाल यह पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की प्रेस विज्ञप्ति में यह बताया गया है। मानसून ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर लिया है। 8 जून को उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और कुछ पश्चिमी राज्यों में गर्मी का प्रकोप बना रह सकता है। पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर भारत को गर्मी से मिलेगी राहत, UP समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

सोमवार को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक में 8-10 जून के दौरान अत्यधिक भारी बारिश भी संभव है। लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी मूसलाधार बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि भारी वर्षा से जलभराव और फसल प्रभावित हो सकती है।

8 जून को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित पूरे पूर्वोत्तर भारत में सोमवार को भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिल सकते हैं। इन राज्यों में सड़क यातायात और हवाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। IMD ने इन क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और मौसम संबंधी अपडेट चेक करते रहने की अपील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र तक पहुंच गया मॉनसून, यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान और पंजाब के मौसम का हाल

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 8 जून को अधिकतम तापमान 38-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश से तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 43 डिग्री पार जाएगा तापमान; कब बदलेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में कैसा है मौसम

शिमला मौसम कार्यालय ने मंगलवार और बुधवार के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 12 जून तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया। ऊना, बिलासपुर और सोलन जिलों के लिए मंगलवार और बुधवार को 'येलो अलर्ट' जारी किया गया था। इसके अलावा, गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं की भी भविष्यवाणी की गई है। राज्य में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हुई और शनिवार शाम से पिछले 24 घंटों में मेहरे में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।