uttarakhand news theft in kedarnath conspiracy in badrinath interstate gang arrested केदारनाथ में चोरी, बद्रीनाथ में साजिश; 14 लाख के मोबाइल संग अंतर्राज्यीय गैंग अरेस्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

केदारनाथ में चोरी, बद्रीनाथ में साजिश; 14 लाख के मोबाइल संग अंतर्राज्यीय गैंग अरेस्ट

चमोली पुलिस ने चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का सामान चुराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 14 लाख रुपये के 13 महंगे मोबाइल फोन और नकदी बरामद की। 

Wed, 29 April 2026 04:05 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, केदारनाथ/बदरीनाथ
share
केदारनाथ में चोरी, बद्रीनाथ में साजिश; 14 लाख के मोबाइल संग अंतर्राज्यीय गैंग अरेस्ट

चारधाम यात्रा के दौरान चमोली पुलिस ने श्रद्धालुओं का सामान चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पंजाब और राजस्थान के 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 14 लाख रुपये के 13 महंगे मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। यह गिरोह भीड़भाड़ वाले घाटों और मंदिरों में लोगों का ध्यान भटकाकर चोरी करता था। बद्रीनाथ में एक श्रद्धालु की शिकायत के बाद गठित एंटी थेफ्ट स्क्वाड ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि ये मोबाइल केदारनाथ से चुराए गए थे। पुलिस ने यात्रियों से सतर्क रहने को कहा है।

उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे एक अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह का बुधवार चमोली पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 14 लाख रुपये के 13 महंगे मोबाइल फोन और 58,860 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, विशेषकर स्नान घाटों और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का ध्यान भटकाकर उनके कीमती सामान चोरी करते थे। घटना का खुलासा तब हुआ जब 27 अप्रैल को पौड़ी गढ़वाल निवासी नरेश चन्द्र ने कोतवाली बद्रीनाथ में शिकायत दर्ज कराई कि दर्शन के दौरान उनके दस्तावेज, एटीएम कार्ड और नकदी चोरी हो गई। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर एंटी थेफ्ट स्क्वाड का गठन किया गया। टीम ने सर्विलांस और गोपनीय सूचना के आधार पर हनुमान चट्टी के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध वाहनों को रोका और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में इस्तेमाल 2 कारें भी सीज

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से सात आईफोन, 3 सैमसंग एस24 अल्ट्रा, एक वनप्लस 10आर, एक रेडमी नोट 13 और एक रियलमी 13 प्रो सहित कुल 13 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 2 कारों को भी सीज कर दिया है।

केदारनाथ धाम से चोरी किए थे मोबाइल

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह ने ये मोबाइल केदारनाथ धाम से चोरी किए थे। इसके बाद बद्रीनाथ धाम में वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। बरामद मोबाइल में से एक आईफोन के संबंध में थाना सोनप्रयाग में पहले से मुकदमा दर्ज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम यात्रा हेतु 100% एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने की मांग: मुख्यमंत्री धामी

चोरी की वारदातें देते थे अंजाम

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी पंजाब और राजस्थान के निवासी हैं। आरोपी लंबे समय से धार्मिक स्थलों पर सक्रिय होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। चमोली पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने कीमती सामान की विशेष सुरक्षा रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम यात्रा: होटल, ढाबों और दुकानों पर लगातार छापेमारी के आदेश, क्या वजह?
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरिद्वार में चारधाम यात्रा शुरू होते ही टैक्सी वाहनों का जमावड़ा, सड़कों पर बढ़ा अतिक्रमण

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।