char dham yatra update orders for continuous raids on hotels dhabas and shops know reason चारधाम यात्रा: होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और दुकानों पर लगातार छापेमारी के आदेश, क्या वजह?, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

चारधाम यात्रा: होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और दुकानों पर लगातार छापेमारी के आदेश, क्या वजह?

चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं को शुद्ध भोजन के लिए हरिद्वार प्रशासन ने कमर कस ली है। खाद्य सुरक्षा विभाग फलों और खाद्य पदार्थों में मिलावट के साथ ही अधिक पैसे वसूलने से रोकने के लिए सख्त कार्रवाई कर रहा है।

Tue, 28 April 2026 06:49 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, हरिद्वार
share
चारधाम यात्रा: होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और दुकानों पर लगातार छापेमारी के आदेश, क्या वजह?

उत्तराखंड प्रशासन ने चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं की सेहत के लिए कमर कस ली है। हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मिलावट और ज्यादा कीमतों पर लगाम लगाने के लिए होटल के साथ ढाबों पर लगातार छापेमारी के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ज्वालापुर की फल मंडी में सघन चेकिंग अभियान चलाया। लेबलिंग नियमों के उल्लंघन पर कुछ कंपनियों को नोटिस थमाया गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यात्रा के दौरान खाद्य पदार्थों के मानकों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चारधाम यात्रा के दौरान भक्तों को शुद्ध और अच्छा खाना मिले, इसके लिए जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मंगलवार को हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट और दुकानों पर लगातार छापेमारी करने के आदेश दिए ताकि खाने में मिलावट और ज्यादा दाम वसूलने पर रोक लगाई जा सके।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निर्देशों का पालन करते हुए ज्वालापुर के सराय रोड स्थित फल और सब्जी मंडी की गहराई से जांच की। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि यह कार्रवाई भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण और उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा आयुक्त के आदेश पर की गई है।

फलों की गुणवत्ता की जांच की

उपायुक्त खाद्य सुरक्षा (गढ़वाल मंडल) आरएस रावत के नेतृत्व में गठित टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, योगेन्द्र पाण्डेय, कैलाश चन्द्र टम्टा, कपिल देव तथा मंडी निरीक्षक अजय यादव शामिल रहे। टीम ने मंडी में थोक एवं फुटकर फल विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर तरबूज, खरबूज, आम और केले सहित विभिन्न फलों की गुणवत्ता की जांच की।

केमिकल के इस्तेमाल के कोई प्रमाण नहीं

निरीक्षण के दौरान एथलीन गैस और एथलीन पाउच के उपयोग से पकाए जा रहे फलों के कुल 8 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए, जिन्हें विस्तृत परीक्षण हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में फलों को पकाने में कैल्शियम कार्बाइड या कृत्रिम रंगों के उपयोग के कोई प्रमाण नहीं मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम व्यवस्था पर सुनील शेट्टी ने सराहना की, नकारात्मक धारणा खारिज

राइपेनिंग गैस चेम्बरों का भी गहन निरीक्षण

इसके अतिरिक्त, फल पकाने वाले राइपेनिंग गैस चेम्बरों का भी गहन निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान एथलीन गैस एवं पाउच बनाने वाली कंपनियों द्वारा लेबलिंग मानकों के उल्लंघन के मामले सामने आए, जिस पर संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आमजन एवं श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम यात्रा हेतु 100% एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने की मांग: मुख्यमंत्री धामी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।