uttarakhand mausam weather forecast till 23rd january rain snowfall alert in these areas उत्तराखंड में 23 तक मौसम में उतार चढ़ाव; इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में 23 तक मौसम में उतार चढ़ाव; इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में 17 से 23 जनवरी तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है। कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने किन जिलों में हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Sat, 17 Jan 2026 03:38 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में 23 तक मौसम में उतार चढ़ाव; इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 17 से 23 जनवरी तक मौसम में उतार चढ़ाव का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान उत्तराखंड में कुछ जगहों पर शीत दिवस यानी कोल्ड डे की भी संभावना जताई है। बीते 24 घंटे की बात करें तो उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में पाला पड़ने की स्थितियां देखी गईं।

कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे?

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में 3400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।

18 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 18 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में 3400 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है। वहीं हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है।

दो दिन बारिश-बर्फबारी नहीं केवल कोहरा

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 19 और 20 जनवरी को बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं जताई है। हालांकि दोनों ही दिन हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद 21 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में कॉमर्शियल प्लॉट; कब तक रजिस्ट्रेशन, कहां कितने भूखंड?
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में वर्षों से रहे डेढ़ लाख के कटे नाम; जारी होंगे नोटिस, ऐसा क्यों?
ये भी पढ़ें:हिमाचल सरकार ने उम्रकैदियों की समय से पहले की रिहाई नीति को बदला, अब क्या मानक?

22 और 23 जनवरी को कैसा मौसम?

मौसम विभाग ने 22 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। बाकी जिलों में मौसम सूखा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। इस बीच मैदानी इलाकों में कई जगहों पर कोहरे की समस्या भी जताई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।