sir in ghaziabad names of 1 point 5 lakh people removed from voter list गाजियाबाद में डेढ़ लाख वोटर्स के कटे नाम; जारी होंगे नोटिस, ऐसा क्यों?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में डेढ़ लाख वोटर्स के कटे नाम; जारी होंगे नोटिस, ऐसा क्यों?

गाजियाबाद में मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए किए जा रहे विशेष सर्वे में करीब डेढ़ लाख मतदाताओं के नाम कट गए हैं। लोनी और साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। इनको अब नोटिस जारी किया जा रहा है।

Sat, 17 Jan 2026 01:51 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में डेढ़ लाख वोटर्स के कटे नाम; जारी होंगे नोटिस, ऐसा क्यों?

गाजियाबाद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले में डेढ़ लाख मतदाताओं का 2003 की सूची से लिंक नहीं मिला है। अब ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसआईआर के दौरान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची का मिलान किया गया। इस प्रक्रिया में कई ऐसे मतदाता सामने आए, जिनका लिंक 2003 की सूची से नहीं मिल सका।

लोनी एसेंबली सीट पर क्या स्थिति?

लोनी विधानसभा क्षेत्र में यह स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है। यहां कुल 5.3 लाख मतदाताओं में से करीब 50,103 मतदाताओं का नाम 2003 की सूची से लिंक नहीं हो पाया, जिसके चलते उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 10 लाख मतदाताओं में से लगभग पांच फीसदी (52,171) मतदाता इस श्रेणी में आए हैं।

गाजियाबाद, मोदीनगर, मुरादनगर में क्या स्थिति?

इसी तरह गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में (19,775)4.2 फीसदी, मोदीनगर में (13,094) 3.9 फीसदी और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में (15,796) 3.4 फीसदी मतदाताओं को नोटिस जारी करने की तैयारी है। सुनवाई के लिए स्थान तय : प्रशासन ने नोटिस के जवाब के लिए पहले ही केंद्र तय कर दिए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित केंद्रों पर मतदाता अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकेंगे।

नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं

इन केंद्रों पर प्रशिक्षित अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो मतदाताओं की आपत्तियों और दावों का निस्तारण करेंगे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ का कहना है कि मतदाताओं से अपील की है कि वे नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं और समय रहते अपने दस्तावेज प्रस्तुत करें। सही और पात्र मतदाताओं का नाम किसी भी स्थिति में नहीं हटाया जाएगा। एसआईआर अभियान के जरिए मतदाता सूची को सही और पारदर्शी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल सरकार ने उम्रकैदियों की समय से पहले की रिहाई नीति को बदला, अब क्या मानक?
ये भी पढ़ें:आतिशी पर करेंगे कानूनी कार्रवाई, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का फैसला
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद नगर निगम का बड़ा फैसला, 150 जगहों पर लगेंगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

साहिबाबाद में भी कटे नाम

गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट के पोलिंग बूथ संख्या 126 के उन मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए जो वहां वर्ष 1986 से रह रहे हैं और गणना प्रपत्र भी भरा था। फिर भी अनुपस्थित व स्थानांतरित दिखा नाम काट दिए गए। गोरखपुर में वार्ड नंबर 16 में एक ही मकान में 233 वोटर दिखाए गए हैं। गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट के पोलिंग बूथ संख्या 126 कुछ लोगों के साथ ऐसा ही हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।