uttarakhand mausam snowfall and rain alert know in which districts weather will change उत्तराखंड में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट, किन जिलों में मौसम लेगा करवट?, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट, किन जिलों में मौसम लेगा करवट?

Uttarakhand Mausam: होली से पहले देशभर के मौसम में बदलाव दिख रहा है। एक और दिल्ली और मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है तो दूसरी ओर उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों जैसे उत्तरकाशी और चमोली में बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है। 

Thu, 26 Feb 2026 07:28 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट, किन जिलों में मौसम लेगा करवट?

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है। होली के त्यौहार से पहले देश के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास शुरू हो गया है वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना के साथ-साथ अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

27 फरवरी को बारिश बर्फबारी

मौसम विभाग ने 27 फरवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। इस दिन राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने का अनुमान है।

28 फरवरी को इन जिलों में बारिश-बर्फबारी

28 फरवरी को उत्तराखंड में मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 28 फरवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। राज्य के बाकी हिस्सों के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा।

कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान की बात करें तो अगले 4 से 5 दिनों के दौरान कई जगहों पर इसके धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

दस्तक देगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने दो मार्च को एक पश्चिमी हिमालय पर एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से पहाड़ों पर एकबार फिर मौसम में बदलाव दिखेगा। मौसम विभाग ने 2 से 4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर के साथ ही हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इन दोनों ही राज्यों में छिटपुट अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में करवट लेगा मौसम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन हिमपात के आसार
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार
ये भी पढ़ें:राजस्थान में बढ़ती गर्मी, दूसरे दिन भी 36 डिग्री के पार पारा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।