rajasthan heat temperature crosses 36 degree weather forecast clear for one week राजस्थान में बढ़ती गर्मी, दूसरे दिन भी 36 डिग्री के पार पारा, एक सप्ताह साफ रहेगा मौसम, Jaipur Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान में बढ़ती गर्मी, दूसरे दिन भी 36 डिग्री के पार पारा, एक सप्ताह साफ रहेगा मौसम

राजस्थान में सूरज की तपिश अब साफ तौर पर महसूस होने लगी है। लगातार दूसरे दिन प्रदेश का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में बुधवार को तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया

Thu, 26 Feb 2026 10:25 AMSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
राजस्थान में बढ़ती गर्मी, दूसरे दिन भी 36 डिग्री के पार पारा, एक सप्ताह साफ रहेगा मौसम

राजस्थान में सूरज की तपिश अब साफ तौर पर महसूस होने लगी है। लगातार दूसरे दिन प्रदेश का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में बुधवार को तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे दिन में तेज गर्मी का असर दिखाई दिया।

पश्चिमी जिलों में सामान्य से ज्यादा गर्मी

पिछले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान के जिलों में सामान्य से अधिक गर्मी दर्ज की गई।

बाड़मेर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक रहा।

इसके अलावा

जैसलमेर,

जोधपुर,

पाली,

बीकानेर,

जालोर

में भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

सुबह-शाम की सर्दी भी हुई गायब

दिन में तेज धूप के साथ अब सुबह और शाम की हल्की ठंडक भी खत्म होती नजर आ रही है।

जयपुर में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि

बाड़मेर में 19.6,

बीकानेर में 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

दक्षिणी राजस्थान के

डूंगरपुर (17.8),

प्रतापगढ़ (17.1),

चित्तौड़गढ़ (16.6),

उदयपुर (16.6),

जैसलमेर (16.3) और

जोधपुर (16) डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल किसी बड़े पश्चिमी विक्षोभ या बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

राज्य में फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही इस तरह की गर्मी ने संकेत दे दिए हैं कि आने वाले दिनों में तापमान तेजी से ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग की नजर अब पश्चिमी राजस्थान पर बनी हुई है, जहां सामान्य से अधिक गर्मी का ट्रेंड जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।