उत्तराखंड के छह जिलों में भीषण गर्मी का कहर, देहरादून के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
उत्तराखंड के छह जिलों में रविवार दोपहर से जारी भीषण गर्मी सोमवार को भी जारी रह सकती है। ऐसे में संबंधित जिलों के प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

उत्तराखंड के छह जिलों में रविवार दोपहर से जारी भीषण गर्मी सोमवार को भी जारी रह सकती है। ऐसे में संबंधित जिलों के प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे राज्य के कुछ क्षेत्रों में मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट आज दोपहर 01.28 बजे से सोमवार 27 अप्रैल, दोपहर 01.28 बजे तक रहने का अनुमान है।
यह अलर्ट विशेषकर जनपद चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों के लिए हैं। इनमें डोईवाला, चकराता, लक्सर, लैंसडाउन, बाजपुर, जसपुर, रामनगर, खटीमा तथा आस पास के क्षेत्रो में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
कल भीषण गर्मी की चेतावनी
मौसम विभाग, देहरादून और एनडीएमए के सचेत पोर्टल के अनुसार वर्तमान में देहरादून में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। 27 अप्रैल को भी जनपद देहरादून में अत्यंत गर्म दिन रहने या भीषण गर्मी पड़ने की पूर्व चेतावनी जारी की गई है।
वर्तमान परिस्थितियों में जनपद के समस्त क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी और लू के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है, जिससे बच्चों और आमजन के लिए हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन आदि का खतरा बना रहता है। ऐसे में प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक और आंगनबाड़ी केंद्रों में कल एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन