Uttarakhand CM Dhami interacts with state board toppers students, applauds their success मैं पुष्कर सिंह धामी बोल रहा हूं..; उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सीएम ने लगाया फोन, क्या बात हुई, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

मैं पुष्कर सिंह धामी बोल रहा हूं..; उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सीएम ने लगाया फोन, क्या बात हुई

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बागेश्वर जिला राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला रहा। जिले ने इंटरमीडिएट यानी 12वीं की कक्षा में 94.84 प्रतिशत और हाईस्कूल यानी 10वीं की कक्षा में 96.98 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

Sat, 25 April 2026 08:11 PMSourabh Jain एएनआई, देहरादून, उत्तराखंड
share
मैं पुष्कर सिंह धामी बोल रहा हूं..; उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सीएम ने लगाया फोन, क्या बात हुई

उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। इन परिणामों में बागेश्वर की गीतिका पंत और उधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 98 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा की परीक्षा में टॉप किया। वहीं, रामनगर के अक्षत गोपाल 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल परीक्षा टॉपर बने। टॉप करने वाले इन विद्यार्थियों को उस वक्त एक बेहद सुखद आश्चर्य हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें फोन करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले अक्षत गोपाल, इशांत कोठारी, भूमिका, योगेश जोशी और इंटरमीडिएट परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली गीतिका पंत, सुशीला मेंदीरत्ता, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले आर्यन और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली वंशिका से फोन पर बात करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी, यहां करें चेक, देखें टॉपर लिस्ट

मैं पुष्कर सिंह धामी बोल रहा हूं…

बच्चों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उनकी सफलता की बधाई देते हुए उनसे यह सब बातें कहीं। 'मैं पुष्कर सिंह धामी बोल रहा हूं बेटा नमस्ते। मेरी तरफ से आपको बहुत शुभकामनाएं, आपके परिवार में भी सभी लोगों को आपके अभिभावकों, आपके माता-पिता को, आपके शिक्षकों को भी सबको मेरा प्रणाम और शुभकामनाएं कहिएगा। आपकी मेहनत का नतीजा है ये अच्छा परिणाम जो आपका आया है। आगे भी आपको इसी तरह से प्रयास करना है। ये सफलता आपकी निरंतर चलती रहे, मेरी बहुत शुभकामनाएं हैं। कैसा लग रहा है रिजल्ट आया जब। हमेशा आप अच्छा करते रहिए, और हम लोग हमेशा आपके साथ हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी; ubse.uk.gov.in पर ऐसे करें चेक

दसवीं में किस स्कूल के कौन से बच्चे रहे टॉपर

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाई स्कूल के टॉपर्स एमपी हिंदू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के अक्षत गोपाल, एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) के ईशांत कोठारी, जी.बी. पंत गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, खैरना (नैनीताल) की भूमिका और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा (बागेश्वर) के योगेश जोशी को बधाई देते हुए उनसे बात की।

बारहवीं में कौन से स्कूल के बच्चों ने किया टॉप

इसके अलावा उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतिका पंत, भंजूराम अमर इंटर कॉलेज, भूरा रानी (ऊधम सिंह नगर) की सुशीला मेंदीरत्ता, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश के आर्यन और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर (हरिद्वार) की वंशिका से भी बात की और उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गीतिका पंत बनीं उत्तराखंड 12वीं की टॉपर, 98% अंकों के साथ गाड़ा सफलता का झंडा

सीएम ने बच्चों की सफलता पर जताई खुशी

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों की उपलब्धियां उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना करते हुए कहा कि छात्रों की सफलता को आकार देने में उनके मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए, उन्होंने सभी छात्रों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने, निरंतर प्रगति करने और राज्य तथा राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस जिले ने किया राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

इससे पहले शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शनिवार को रामनगर स्थित उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के मुख्यालय से आधिकारिक तौर पर परिणामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस साल 12वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़कर 85.11 प्रतिशत हो गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.88 प्रतिशत ज्यादा है। साथ ही हाईस्कूल (10वीं कक्षा) के परिणामों में भी 1.33 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। शिक्षा मंत्री ने बताया कि बागेश्वर जिला राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला रहा। जिले ने 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) में 94.84 प्रतिशत और 10वीं कक्षा (हाईस्कूल) में 96.98 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।