UK Board 12th topper 2026: Geetika Pant Tops the State with 98% UK Board 12th Toppers List 2026: गीतिका पंत बनीं उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की टॉपर, 98% अंकों के साथ गाड़ा सफलता का झंडा, Career Hindi News - Hindustan
More

UK Board 12th Toppers List 2026: गीतिका पंत बनीं उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की टॉपर, 98% अंकों के साथ गाड़ा सफलता का झंडा

UK Board Topper List 2026: उत्तराखंड बोर्ड की ओर से आज इंटर के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। गीतिका पंत ने 500 में से 490 अंक (98.00%) प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। 

Sat, 25 April 2026 10:27 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UK Board 12th Toppers List 2026: गीतिका पंत बनीं उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की टॉपर, 98% अंकों के साथ गाड़ा सफलता का झंडा

UK Board Topper List 2026: उत्तराखंड बोर्ड की ओर से आज इंटर के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। UK Board Result 2026 Link कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उपस्थित अभ्यर्थी अपना उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। इस साल की मेरिट लिस्ट में गीतिका पंत ने इतिहास रच दिया है। गीतिका ने 500 में से 490 अंक (98.00%) प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। UBSE UK Board Result 2026 Live Updates

इस वर्ष के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पहाड़ की प्रतिभा किसी से कम नहीं है। इस साल का कुल परीक्षा परिणाम 85.11% रहा है। हर बार की तरह इस बार भी बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालकों को पीछे छोड़ दिया है। जहाँ बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93% रहा, वहीं बालिकाओं ने 88.09% की सफलता दर के साथ अपना दबदबा कायम रखा।

गीतिका पंत बनीं उत्तराखंड की 'क्वीन'

इस साल की मेरिट लिस्ट में गीतिका पंत ने इतिहास रच दिया है। गीतिका ने 500 में से 490 अंक (98.00%) प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च (प्रथम) स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार और स्कूल में खुशी का ठिकाना नहीं है। मेरिट लिस्ट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आर्यन ने 489/500 अंकों (97.80%) के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। वंशिका ने 485/500 अंक (97.00%) प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना इन्टरनेट के उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट ऐसे सिर्फ एक SMS से करें चेक

श्रेणीवार प्रदर्शन: हजारों छात्रों ने हासिल किया 'सम्मान'

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, छात्रों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

सम्मान सहित (Distinction): कुल 7,814 (7.77%) परीक्षार्थी सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए हैं।

प्रथम श्रेणी (First Division): सबसे बड़ी संख्या प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की है, जो 41,507 (41.32%) है।

द्वितीय श्रेणी (Second Division): कुल 34,987 (34.82%) छात्र इस श्रेणी में सफल रहे।

तृतीय श्रेणी (Third Division): केवल 330 (0.32%) छात्र तृतीय श्रेणी में आए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित; कम नंबर हैं तो पुनर्मूल्यांकन से बढ़ सकते हैं अंक

जिलों की जंग: बागेश्वर ने फहराया परचम

जिलों के प्रदर्शन की बात करें तो जनपद बागेश्वर ने पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है। बागेश्वर जिला 94.81% पास प्रतिशत के साथ उत्तराखंड में प्रथम स्थान पर रहा है। बागेश्वर के छात्रों और शिक्षकों की मेहनत ने इस जिले को शिक्षा के मानचित्र पर सबसे ऊपर पहुँचा दिया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।