Uttarakhand Cabinet Minister Satpal Maharaj Airlifted to AIIMS Rishikesh Admitted to ICU उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर AIIMS लाया गया; ICU में भर्ती, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर AIIMS लाया गया; ICU में भर्ती

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

Thu, 19 March 2026 03:38 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर AIIMS लाया गया; ICU में भर्ती

Satpal Maharaj Admit: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन एहतियातन आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनका हाल-चाल जानने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल भी अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एक महत्वपूर्ण बैठक के सिलसिले में पहाड़ी क्षेत्र में गए हुए थे, जहां उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश लाया गया। AIIMS ऋषिकेश के चिकित्सा अधीक्षक सत्याश्री बालीचा ने बताया कि उन्हें एहतियातन ICU में भर्ती किया गया है और अनुभवी डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, भाजपा अध्यक्ष बोले-हाईकमान से बात कर चुके

डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट

डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि सतपाल महाराज सामान्य रूप से खाना खा रहे हैं, चल रहे हैं और बातचीत भी कर रहे हैं, जो राहत की बात है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड CM धामी की चार साल में 4332 घोषणाओं में 2444 पूरी, 345 वापस लेनी पड़ी

सीएम धामी ने हाल-चाल जाना

सतपाल महाराज को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें कार्डियक केयर यूनिट में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से उनकी सेहत की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।