Uttarakhand April Weather IMD Prediction Rain and Snowfall Alert in Many districts मार्च उम्मीद से ज्यादा ठंडा, उत्तराखंड में 11 फीसदी अधिक बारिश हुई; अप्रैल के लिए क्या भविष्यवाणी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

मार्च उम्मीद से ज्यादा ठंडा, उत्तराखंड में 11 फीसदी अधिक बारिश हुई; अप्रैल के लिए क्या भविष्यवाणी

Uttarakhand April Weather: मार्च का महीना उम्मीद से अधिक ठंडा रहा। उत्तराखंड  में सामान्य से 11 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि अप्रैल महीने में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Wed, 1 April 2026 09:40 AMGaurav Kala देहरादून
share
मार्च उम्मीद से ज्यादा ठंडा, उत्तराखंड में 11 फीसदी अधिक बारिश हुई; अप्रैल के लिए क्या भविष्यवाणी

Uttarakhand April Weather: मार्च आमतौर पर गर्मी की दस्तक लेकर आता है, लेकिन इस बार उत्तराखंड में मौसम ने पूरी तरह बदला नजर आया। लगातार बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी ने पूरे महीने ठंड का एहसास बनाए रखा, जिससे तापमान लंबे समय तक सामान्य से नीचे रहा। नतीजतन प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि अब अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने फिर से बदलाव के संकेत दिए हैं।

इस बार उत्तराखंड में मार्च उम्मीद से कहीं अधिक ठंडा बीता। बार-बार बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से इस साल प्रदेश में सामान्य से 11 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे महीने में करीब 20 दिन तापमान सामान्य या उससे नीचे बना रहा। इससे लोगों को मार्च में भी ठंड का अहसास हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अफवाह फैलाई वो भाजपा में थे; कांग्रेस जॉइन करने वाले नेताओं पर उत्तराखंड CM धामी

पहाड़ों में बारिश और तेज हवाओं के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। पांच अप्रैल तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान पहाड़ों में 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होटल-उद्योगों को सस्ती बिजली, डिजिटल पेमेंट पर छूट; उत्तराखंड में आज से नई दरें

उत्तराखंड में चढ़ा पारा पहाड़ों में बारिश होगी

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में मंगलवार को चटख धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पंतनगर में पारा 34.4 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे मैदान में तपिश महसूस की गई। मुक्तेश्वर में भी तापमान 24.3 डिग्री दर्ज हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगा टोल, नई फ्लाइट्स और कूड़ा अलग करने के नए नियम; 1 अप्रैल से कई बड़े बदलाव

जिलावार जानिए- मार्च में कैसा रहा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में उत्तराखंड में औसतन 58 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य से 11 फीसदी ज्यादा है। जिलों की बात करें तो टिहरी 100 एमएम बारिश के साथ सबसे आगे रहा। ऊधमसिंह नगर में सबसे कम 12 एमएम बारिश हुई। राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां 2024 जैसा हाल रहा। दो साल पहले जहां मार्च में 65 एमएम बारिश हुई थी वहीं इस बार 64.6 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।