Uttarakhand Aaj Ka Mausam Strong Winds Lightning and Heavy Rain Today Weather Alert 50 KM की रफ्तार से हवाएं, आकाशीय बिजली और भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में आज का मौसम, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

50 KM की रफ्तार से हवाएं, आकाशीय बिजली और भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में आज का मौसम

Uttarakhand Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जनपदों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है।

Tue, 3 Feb 2026 08:13 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
50 KM की रफ्तार से हवाएं, आकाशीय बिजली और भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में आज का मौसम

Uttarakhand Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। खासकर पर्वतीय जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का खतरा

मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों के लिए आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड में यह मौसमी बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका प्रभाव अगले 24 से 48 घंटे तक बना रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में मौसम का तांडव, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; आकाशीय बिजली का भी खतरा
ये भी पढ़ें:रेयर अर्थ की खोज, बायो फार्मा हब और पीएम आवास तक, उत्तराखंड को क्या-क्या सौगातें
ये भी पढ़ें:देहरादून पलटन बाजार में 23 साल की गुंजन की गर्दन काटने वाले सिरफिरे का सच

ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड

बर्फबारी के चलते केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली और मुनस्यारी जैसे ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। वहीं,आपदा प्रबंधन विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिना जरूरत यात्रा से बचें, खुले मैदानों में आकाशीय बिजली के दौरान न रहें और किसान कटाई-बुवाई से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार से मौसम में धीरे-धीरे सुधार आ सकता है, लेकिन पहाड़ी जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।