Uttarakhand Aaj Ka Mausam 2 Feb Heavy Rain snowfall lightening Alert IMD Two Days Warning उत्तराखंड में दो दिन मौसम का तांडव, भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; आकाशीय बिजली का भी खतरा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में दो दिन मौसम का तांडव, भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; आकाशीय बिजली का भी खतरा

Uttarakhand Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने दो दिन उत्तराखंड में भारी बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पांच जिलों में यह अलर्ट है। जानें, देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में कैसा मौसम रहेगा?

Mon, 2 Feb 2026 10:12 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में दो दिन मौसम का तांडव, भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; आकाशीय बिजली का भी खतरा

Uttarakhand Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज सोमवार को भारी बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। इसी के साथ कई हिस्सों में तापमान में गिरावट भी होने की संभावना है। IMD के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार आज इन पांचों जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी सम्भव है, जबकि नीची व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होगी।

मौसम निदेशक डॉ.सीएस तोमर ने बताया कि देहरादून और नैनीताल जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा जिन पांच जिलों में बारिश का अलर्ट है, वहां गरज एवं आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाओं और हल्की तूफ़ानी गतिविधि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी प्रदेश के जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में हिमस्खलन का अलर्ट, बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी
ये भी पढ़ें:प्रगति की उड़ान पर भारत, बजट 2026 पर उत्तराखंड CM पुष्कर धामी की 5 बड़ी बातें

दो दिन मौसम का तांडव

IMD के सब-डिविजन वाइज़ वॉर्निंग अपडेट के अनुसार उत्तराखंड में 2 के साथ 3 फरवरी को भी गरज-चमक, आकाशीय बिजली, और तेज हवा के साथ बर्फबारी/बारिश का अलर्ट है, खासकर पर्वतीय जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से। इसके बाद 4 से 6 फरवरी तक किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं है। इस अवधि के दौरान कोई विशेष अलर्ट नहीं दिया गया है। इस दौरान मौसम अपेक्षाकृत शुष्क या सामान्य रहेगा। हालांकि दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव और कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी या बूंदाबांदी बनी रह सकती है।

पिछले दिनों मौसम की गतिविधियां

शनिवार रात व रविवार देहरादून, मसूरी, कोटी और सांकरी में बारिश दर्ज की गई। उत्तरकाशी के गंगोत्री, यमुनोत्री धाम, हर्षिल, हरकीदून घाटी सहित ऊँचे इलाकों में बर्फबारी हुई। कुमाऊं मंडल की बात करें तो पिथौरागढ़ के हसलिंग, पंचाचूली, राजरंभा सहित अन्य क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई, जिससे तापमान काफी कम हुआ।

मौसम विभाग का कहना है कि ऊंचाई वाले मार्गों पर यातायात में बाधा और सड़कें बंद होने का खतरा बना हुआ है, खासकर जहां बर्फ जम रही है। बिजली चमकने और तेज हवाओं के दौरान बाहर गतिविधियां कम रखें। इस मौसम प्रणाली के पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पूरे उत्तर भारत में मौसम प्रभावित है, जिससे कई स्थानों पर बारिश, बर्फबारी और हवाओं में तीव्रता बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।