This is court not Running film High Court judge slams former BJP MLA Rajesh Shukla ये कोर्ट है, कोई फिल्म नहीं चल रही... पूर्व भाजपा विधायक पर क्यों भड़के HC जज, मांगनी पड़ी माफी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

ये कोर्ट है, कोई फिल्म नहीं चल रही... पूर्व भाजपा विधायक पर क्यों भड़के HC जज, मांगनी पड़ी माफी

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए पूर्व भाजपा विधायक राजेश शुक्ला को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ये फिल्म नहीं चल रही, कोर्ट है। राजेश शुक्ला को माफी मांगनी पड़ी।

Thu, 7 May 2026 09:31 AMGaurav Kala नैनीताल
share
ये कोर्ट है, कोई फिल्म नहीं चल रही... पूर्व भाजपा विधायक पर क्यों भड़के HC जज, मांगनी पड़ी माफी

'ये कोर्ट है, कोई फिल्म नहीं चल रही...' उत्तराखंड हाई कोर्ट ने ये बातें पूर्व भाजपा विधायक द्वारा की गई बयानबाजी के बाद कहीं। हाईकोर्ट ने किच्छा नगर पालिका का चुनाव न कराए जाने और सिरौलीकला को पृथक किए जाने के मामले में दायर याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई की। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से पेश किए गए एक वीडियो में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा की गई बयानबाजी को न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने गंभीरता से लिया।

एकलपीठ ने कहा कि ‘कोर्ट तारीख पर तारीख न देकर हर हफ्ते मामले की सुनवाई कर रही है, इसके बावजूद कोर्ट की गरिमा को ठेस पहुंचाया जा रहा है।’ कहा कि ‘ये कोर्ट है कोई फिल्म नहीं, सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट अपना फैसला देगी।’ बता दें कि वीडियो में कोर्ट पर की गई टिप्पणी के मामले में हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक को बुधवार को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माफ कर दीजिए मिलॉर्ड… गिड़गिड़ाता रह गया वकील, HC ने एक ना सुनी; VIDEO वायरल

हाई कोर्ट की फटकार से सहमे नेताजी

सुनवाई के दौरान पूर्व विधायक ने वीडियो में कहे गए शब्दों पर खेद व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की बात भी कही। वहीं, एकलपीठ ने कहा कि न्यायालय सब के लिए खुला है। किसी को भी न्यायालय की शरण लेने से वंचित नहीं किया जा सकता। निर्णय कोर्ट ही देगी। कोई पार्टी या पक्षकार, किसी को कोर्ट में अपनी बात रखने से रोक नहीं सकता। बता दें कि हाल ही में कोर्ट में पेश किए गए वीडियो क्लिप में विपक्ष की तरफ से याचिकाकर्ता से केस वापस लेने को कहा गया। इतना ही नहीं, न्यायालय में तारीख पर तारीख मिलती रहने की बात भी उनके द्वारा कही गई। जिस पर कोर्ट ने विपक्षी को तलब किया था। इसकी पुष्टि याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामपुर तिराहा गोलीकांड की जांच पर HC सीबीआई से क्यों हुआ नाराज, 15 दिन की मोहलत

ये है मामला

मामले के अनुसार, किच्छा के सिरोलीकलां ग्राम निवासी मोहम्मद याशीन सहित अन्य ने जनहित याचिका दायर कर कहा है, कि किच्छा पालिका का विस्तारीकरण 2018 में हुआ था। जिसमें सिरौलीकलां, बंडिया, देवरिया और आजादनगर को बाद में शामिल किया गया था। 2018 में ही नगर पालिका के चुनाव हुए, जिसमें सिरौलीकलां क्षेत्र में तीन वार्ड 18, 19, 20 व कुछ क्षेत्र वार्ड 17 के भी शामिल किए गए। जिन्हें हटा दिया गया। कोर्ट के आदेश पर फिर शामिल कर लिया गया। जबकि सिरौलीकलां, किच्छा नगर पालिका में विगत 6 वर्षों से शामिल है। अब वर्तमान में सिरौलीकलां को किच्छा से पृथक किया जा रहा है। क्षेत्रवासी चाहते हैं कि सिरौलीकला को नगर पालिका में ही रखा जाए। उनके यहां भी अन्य नगर पालिकाओं की तरह चुनाव कराए जाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘नागलोक’ से निकली मंत्री खजान दास की फाइल, पूर्व CM खंडूड़ी वाला आशियाना मिलेगा

शहरी विकास सचिव से शपथपत्र मांगा

एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान पूछा कि नगर पालिका बनाने की जो अधिसूचना जारी की गई थी, वो नगर पालिका अधिनियम कि जिस धारा में जारी की गई थी, क्या उस धारा में पालिका की अधिसूचना जारी की जा सकती है या नहीं? शहरी विकास सचिव को मंगलवार तक इससे संबंधित शपथपत्र देने को कहा है। इसकी पुष्टि याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।